Muzaffarpur 16 October : आज दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को स्व0 अमितोष कुमार शाही मेमोरियल बिहार राज्य सिनिअर्स ( ओपन और महिला वर्ग) शतरंज प्रतियोगिता 2022 का पुरस्कार वितरण समारोह का कार्यक्रम स्थानीय रामदयालु स्थित “चंद्रविला सभागार” मे सम्पन्न हुआ। पूर्णिया के कुमार गौरव और मुजफ्फरपुर के मरियम फातिमा विजेता बने।



ऑल बिहार शतरंज संघ और मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय अमितोष कुमार शाही मेमोरियल बिहार राज्य सीनियर शतरंज प्रतियोगिता में आज अंतिम चक्र की समाप्ति के बाद ओपन वर्ग में पूर्णिया के कुमार गौरव और महिला वर्ग में मुजफ्फरपुर की मरियम फातिमा विजेता बनी पूर्णिया के कुमार गौरव ने 9 में और अंतिम चक्र में पटना के आशुतोष कुमार को हराकर सर्वाधिक सारे 7 अंक लेकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

वहीं महिला वर्ग में मरियम फातिमा ने सात चक्र विजेता बनने का गौरव हासिल किया साथ में और अंतिम मजबूर होना पड़ा विजेता बनने के लिए उसके पास पर्याप्त था। वहीं महिला वर्ग में नेहा सिंह, पटना 6 अंक लेकर दूसरे स्थान पर अदिबाउल्ला, पटना 5 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पल्लवी कुमारी, भागलपुर 5 अंक लेकर चौथे स्थान प्राप्त की।


वही ओपन वर्ग में दरभंगा के भूतनाथ 7.5 अंक प्रोग्रेसिव (47.5) छपरा के मोहित कुमार सोनी 7 अंक और पटना के विपल शुभाषी 7 अंक लेकर क्रमशः द्वितीय, तृतीय और चौथे स्थान पर रहे।

उक्त चारों खिलाड़ी ओपन वर्ग और महिला वर्ग के आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जोकि दिसंबर माह में दिल्ली में आयोजित होगा उसमें बिहार राज्य टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मुंगेर एफ.सी. को हरा बाबु एफ. सी. बना रीजनल फुटबॉल चैंपियन – GoltooNews https://t.co/jOzUUIpafF #football #Muzaffarpur pic.twitter.com/lfAKJw8ewX
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 16, 2022



सभी विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि शहर के वरीय पुलिस अधीक्षक जयंतकांत कुमार के साथ शतरंज संघ के अध्यक्ष डॉक्टर भी मोहन कुमार डॉ गौरव वर्मा संरक्षक गौरव गोयंका रवि वर्मा ऑल बिहार छात्र संघ के पूर्व सचिव अजीत कुमार सिंह मुख्य निर्णायक नंद किशोर श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि आशुतोष साही, विशिष्ट अतिथि संजीव कुमार कुमार अभिमन्यु परिमल, गुडू साही, अनिल कुमार सिंह, के द्वारा सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर संजय कुमार श्रीवास्तव के साथ हिमांशु कुमार, रवि शंकर कुमार, अजय कुमार अभिजीत, राकेश कुमार सिन्हा उमाकांत सिंह आदि सहित दर्जनों सदस्य एवं अतिथि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अफरोज आलम के द्वारा किया गया और धन्यवाद ज्ञापन सचिव, राजीव रंजन के द्वारा किया गया।
#Biharstatechess #chess #muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।