www.goltoo.in

Bihar State Sub Jr. Chess Competition Begins in Muzaffarpur बिहार राज्य सब-जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2022 का विधिवत उद्घाटन

September 9, 2022 | by Goltoo

chess muzaffarpur

Bihar State Sub Jr. Chess Competition 2022 का विधिवत उद्घाटन किया गया। ऊक्त आयोजन के विभिन्न वर्ग में बिहार के विभिन्न जिले से कुल 66 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

Bihar State Sub Jr. Chess Competition Begins

Muzaffarpur: दिनांक 09 सितंबर, 2022 को स्थानीय माड़ीपूर, मुजफ्फरपुर स्थित “होटल श्री इंटरनेशनल” के सभागार मे मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ द्वारा आयोजित बिहार राज्य सब-जूनियर (ओपेन & बालिका) शतरंज प्रतियोगिता 2022 का विधिवत उद्घाटन किया गया। ऊक्त आयोजन के विभिन्न वर्ग में बिहार के विभिन्न जिले से कुल 66 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं।

Bihar State Sub Jr. Chess Competition
Bihar State Sub Jr. Chess Competition in Muzaffarpur

Bihar State Sub Jr. Chess Competition के उद्घाटन दिन मे 2 बजे संघ के अध्यक्ष, डाक्टर विमोहन कुमार ने मुजफ्फरपुर के नवोदित खिलाड़ी अमृत रौनक के साथ शतरंज का चाल चल कर किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि गुडू शाही ने बच्चो के उत्साहवर्धन मे कहा कि शतरंज खेलने से मानसिक विकास मे विलक्षण बदलाव किया जा सकता है। सभी प्रतिभागियों के ठहरने और खेलने के उक्त होटल मे ही ए0 सी0 सभागार और रूम की व्यवस्था कि गई है।

Bihar State Sub Jr. Chess Competition Dr. ViMohan witth Ravishankar, Sports Director

उक्त बात कि जानकारी आयोजन सचिव, कुमार अभिमन्यु ने दिया साथ बैठक मे मुख्य रूप से आयोजन अध्यक्ष, संजय कुमार श्रीवास्तव, सचिव, राजीव रंजन, हिमांशु कुमार, रविशंकर कुमार, रवि वर्मा, अजय कुमार, पंकज कुमार, मनीष कुमार, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, संजीव कुमार सहित दर्जनभर से ज्यादा आयोजन समिति और संघ कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

#chess #chesscompetition #Muzaffarpur #Bihar

RELATED POSTS

View all

view all