Headlines

बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक धरना-आधे दर्जन एमएलसी एवं विधायकों ने अतिथि प्राध्यापकों के मांगों का समर्थन किया

SKJ Law College
Advertisements

Patna 14 December : बुधवार को धरने का तीसरा दिन – बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के तत्वावधान में पटना के गर्दनीबाग में 6 दिवसीय धरना के तीसरे दिन आधे दर्जन एमएलसी एवं विधायकों ने धरना स्थल पर पहुंचकर अतिथि प्राध्यापकों के मांगों का समर्थन किया।

SKJ Law College
बुधवार को धरने का तीसरा दिन


भाजपा के शिष्ट मंडल में एमएलसी प्रमोद चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री एवं सांसद श्री जनक चमार, एमएलसी श्री देवेश कुमार, एमएलसी श्री हरि सहनी, माले विधायक डॉ संदीप सौरभ, एमएलसी श्री सर्वेश कुमार एवं विधायक श्री अख्तरुल इमान, विधायक डॉ रामचंद्र साह ने धरना स्थल पर पहुंचकर कहा कि विगत कई वर्षों से अतिथि प्राध्यापक विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों में उच्च शिक्षा को गति प्रदान कर रहे हैं।

SKJ Law College
बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक धरना

शिक्षकों की घोर कमी के बावजूद पूरी मेहनत एवं तन्मयता के साथ अध्यापन कार्य कर गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। परीक्षा,एवं मूल्यांकन कार्यों में भी ये अपनी सहभागिता दे रहे हैं। इसके साथ ही इनकी नियुक्ति यूजीसी के मापदंड एवं आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए हुआ है। इसलिए सरकार हर हाल में इनकी सेवा का नियमितीकरण करें।


माले विधायक डॉ संदीप सौरभ एवं एमएलसी श्री सर्वेश कुमार ने कहा कि सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर सरकार के स्तर पर शिष्टमंडल के साथ जाकर बातचीत किया जाएगा।


मौके पर संघ के संयोजक डॉ सतीश कुमार दास, कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ मुकेश प्रसाद निराला, मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के अध्यक्ष डॉ बच्चा कुमार रजक, टीएनबी भागलपुर विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉ आनंद आजाद, डॉ ललित किशोर, डॉ आदित्य आनंद, डॉ कौशलेंद्र कुमार, डॉ राजेश चौधरी, डॉ सुमन कुमार पोद्दार, श्री मुकेश कुमार, डॉ इशरत जहां, डॉ ज्योत्स्ना कुमारी, डॉ उमा शंकर विद्यार्थी, श्री मुकेश कुमार, डॉ तारीकुर रहमान आदि सैकड़ों की संख्या में अतिथि प्राध्यापक मौजूद थे।


कार्यक्रम का संचालन ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के अध्यक्ष डॉक्टर बच्चा कुमार रजक एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ मुकेश प्रसाद निराला ने किया।

#Patna #universitynews #guestprofessor