Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 May : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर Bihar University मुजफ्फरपुर के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय ने बिहार विश्वविद्यालय के हितों के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विश्वविद्यालय के लिए डिजिलॉकर का उद्घाटन किया डिजिलॉकर में विद्यार्थियों के सभी मूल दस्तावेज सुरक्षित रखे जा सकेंगे.

Bihar University में डिजिलॉकर

Bihar University
Bihar University में डिजिलॉकर

इ सर्टिफिकेट के आदान-प्रदान में डिजिलॉकर से सुविधा मिलेगी. विद्यार्थी इस एप्लीकेशन का उपयोग अपने मोबाइल फोन से भी कर सकेंगे. डिजिलॉकर अकाउंट बनाने के लिए आधार नंबर की आवश्यकता होती है और एक ऐसे मोबाइल फोन नंबर की आवश्यकता होगी जो आधार से लिंक हो. डिजिलॉकर एक वर्चुअल लाकर है, इसमें सभी कागजात को स्कैन करके सुरक्षित रखा जा सकता है और प्रमाण पत्रों का उपयोग करने के लिए क्लाउड अकाउंट बनाया जाएगा.

Bihar University
Bihar University में डिजिलॉकर


इस उद्घाटन के अवसर पर कुलसचिव प्रोफेसर संजय कुमार, कुलानुशासक प्रोफेसर बीएस राय, प्रोफेसर कल्याण कुमार झा, प्रोफेसर अमिता शर्मा, प्रोफेसर राजीव कुमार झा, डॉ टीके डे, प्रोफेसर पंकज कुमार आदि उपस्थित थे. इन सभी अधिकारियों ने बिहार के सभी विश्वविद्यालय से पहले बाबा साहब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर में डिजिलॉकर की सुविधा की उद्घाटन के लिए कुलपति को बधाई दिया.

Advertisements
Bihar University


इसके अलावा कुलपति प्रोफेसर राय ने परीक्षा से जुड़े आवेदनों के लिए एक नवीन एप्लीकेशन का भी उद्घाटन किया जिसे जिससे परीक्षाफल परिणाम के प्रशासन से सुविधा होगी और परीक्षा फल लंबित नहीं रहेगा.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.