सेवा समायोजन की मांग को लेकर Bihar University Guest Teacher संघ की बैठक आयोजित
January 7, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 7 January : सेवा समायोजन की मांग को लेकर Bihar University Guest Teacher बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ की बैठक में अतिथि प्राध्यापकों की समस्याओं, संगठन की मजबूती, प्रत्येक कॉलेज में इकाई गठन तथा विश्वविद्यालय प्रशासन से सतत संवाद पर चर्चा की गई।
Bihar University Guest Teacher Association
*विगत छह: वर्षों से विश्वविद्यालय व विभिन्न कॉलेजों में अपनी सेवा दे रहे हैं अतिथि प्राध्यापक
*संगठन की मजबूती को लेकर संघ हर कॉलेज में संगठन की इकाई खड़ा करेगा।
*अतिथि प्राध्यापकों के विभिन्न समस्याओं को लेकर संघ विश्वविद्यालय प्रशासन से सतत सार्थक वार्ता करेगा।
माननीय कुलपति से सहमति लेकर जल्द ही भारतीय ज्ञान परंपरा और उच्च शिक्षा केंद्रित एक वृहत राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने बताया कि 65 वर्ष तक की सेवा समायोजन की मांग को लेकर बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ सतत संघर्ष करेगा। आरबीबीएम कॉलेज के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने बताया कि अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति यूजीसी के नियमों के तहत विश्वविद्यालय चयन समिति द्वारा रोस्टर का पालन करते हुए किया गया है। विगत 6 वर्षों से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बरकरार रखने में अतिथि प्राध्यापकों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका को निभाया है।
कॉलेज एवं विश्वविद्यालय स्तर पर परीक्षा संचालन से लेकर अन्य अकादमिक गतिविधियों में वे अपनी अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।अपनी मांगों को लेकर जल्द ही राज्य स्तरीय अतिथि प्राध्यापक संघ के तत्वावधान में शिक्षा मंत्री के साथ वार्ता किया जाएगा। इसके साथ ही संघ का प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर राज्यपाल से भी मिलेगा।

संघ के महासचिव डॉ राघव कुमार ने कहा कि जल्द ही माननीय कुलपति से सहमति लेकर एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें माननीय शिक्षा मंत्री को आमंत्रित किया जाएगा।
संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ नितेश कुमार ने कहा कि संगठन का उद्देश्य अतिथि प्राध्यापक के के जायज मांग को लेकर विश्वविद्यालय से लेकर सरकार के स्तर तक सार्थक वार्ता करना है।
कैप्टन निषाद सभागार में जागृति संस्थान, Muzaffarpur के तत्त्वावधान में "प्रेरणा पर्व" का आयोजन https://t.co/SXjigfYy8q #Muzaffarpur #news pic.twitter.com/9yzh71iCgL
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 5, 2026
बैठक में संघ के महासचिव डॉ राघव कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ नितेश कुमार, संयोजक डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, सचिव डॉ राकेश रंजन, डॉ रामकृष्ण कुमार, डॉ शिशिर,डॉ संगीता कुमारी,डॉ मोमिता बनर्जी, डॉ दिव्या भारद्वाज, डॉ अनिमा कुमारी, डॉ मिंटू कुमारी, डॉ शबीना परवीन, डॉ मीनू, डॉ रागिनी, डॉ मंजुल श्री, डॉ अनिता, डॉ अनीमा, डॉ मीरा, डॉ स्मृति चौधरी, डॉ पूजा शेखर, डॉ विनीता, डॉ बानो, डॉ रीता, डॉ सोनी, डॉ दीप्ति, डॉ रंजीत, डॉ प्रदीप, डॉ दिगंबर झा समेत सैकड़ो शिक्षकों ने संगठन की मजबूती और अपने सही मांगों को लेकर सतत संघर्ष का संकल्प लिए।
बैठक में संचालन डॉ नीतेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉ रवि भूषण कुमार ने किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all