www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर में 105 युवाओं के लिए 7 दिवसीय Disaster Management आपदा प्रबंधन आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

January 7, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-01-07T195922.8641

Muzaffarpur 7 January : Disaster Management मेरा युवा भारत एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर के द ईगल व्यू प्रशिक्षण केंद्र में 105 युवक-युवतियों के लिए 7 दिवसीय आवासीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ, जो 13 जनवरी तक चलेगा।

Disaster Management Training, Muzaffarpur

मेरा युवा भारत एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में द ईगल व्यू प्रशिक्षण केंद्र, मुजफ्फरपुर में जिले के सभी प्रखंडों से आए 105 युवक-युवतियों के लिए 7 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 13 जनवरी तक संचालित किया जाएगा।

मुजफ्फरपुर में 105 युवाओं के लिए 7 दिवसीय Disaster Management आपदा प्रबंधन आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
मुजफ्फरपुर में 105 युवाओं के लिए 7 दिवसीय Disaster Management आपदा प्रबंधन आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

प्रोजेक्ट मैनेजर प्रियंका प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा के समय स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ अन्य लोगों की सहायता करने में सक्षम बनाना है, ताकि वे आपात परिस्थितियों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

प्रशिक्षण के दौरान राज्य आपदा मोचन बल के सचिंद्र दुबे, हवलदार सचिन कृष्णनंदन सिंह, प्रशिक्षक रूपेश कुमार एवं पूजा कुमारी द्वारा विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव-जनित आपदाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के प्रथम दिन प्रतिभागियों को बाढ़ से पूर्व की तैयारियों, बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों तथा बाढ़ के पश्चात क्षति आकलन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

प्रशिक्षण कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं इमरजेंसी किट प्रदान की जाएगी, जिससे वे भविष्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहयोग दे सकें।

RELATED POSTS

View all

view all