Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 April : Nitishwal College Muzaffarpur के भूगोल विभाग द्वारा पृथ्वी दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार और मुख्य अतिथि प्रो. आर.पी. यादव ने पर्यावरण संरक्षण, ग्लोबल वार्मिंग और सतत जीवनशैली की आवश्यकता पर जोर दिया। वक्ताओं ने वृक्षारोपण और पारिस्थितिक संतुलन को पृथ्वी बचाने का अहम उपाय बताया।

Nitishwal College Muzaffarpur पृथ्वी दिवस

पृथ्वी केवल हमारा आवास नहीं, बल्कि समस्त जीवन का आधार है। इसकी सुरक्षा और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी चुनौती है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में यदि हमने अपने जीवन शैली में सुधार नहीं किया तो भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ पर्यावरण का सपना अधूरा रह जाएगा। उक्त बातें पृथ्वी दिवस के अवसर पर नितीश्वर कॉलेज के भूगोल विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रमोद कुमार ने कही।


मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो आर पी यादव ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग हमारे अस्तित्व के लिए खतरा बन चुकी है। इसे केवल व्यापक वृक्षारोपण और पारिस्थितिकी संतुलन बनाकर ही ठीक किया जा सकता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि पृथ्वी को बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकारों की नहीं बल्कि हर व्यक्ति की है।

Advertisements
Nitishwal College Muzaffarpur पृथ्वी दिवस
Nitishwal College Muzaffarpur पृथ्वी दिवस


कुंवर सिंह कॉलेज एलएनएमयू दरभंगा के सहायक प्राध्यापक डॉ अभय कुमार ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का वास्तविक उद्देश्य तब सार्थक होगा जब हम प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनें और अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल विकल्प चुनें। कार्यक्रम में अंग्रेजी विभाग के डॉ ज्योति नारायण सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
विषय प्रवेश डॉ हुसैन दिलशी ने किया। मंच संचालन डॉ रीना ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कामराज गनी ने किया।

मौके पर डॉ अमरजीत सिंह, डॉ रविरंजन, डॉ किसलय किशोर, डॉ बेबी कुमारी, डॉ नीलमणि, डॉ अजय तुली, शशि कुमार पासवान, डॉ पूजा गुप्ता, डॉ पंकज कुमार, डॉ सुरेंद्र कुमार राम, डॉ राधा रानी, डॉ नूतन, डॉ सुमित्रा कुमारी, डॉ सुजाता कुमारी, डॉ सावित्री कुमारी, डॉ प्रवाल, डॉ ऋतंभरा, डॉ मिंटू कुमारी, डॉ अजीत कुमार, डॉ अपूर्व कुमार, डॉ श्याम कुमार तिवारी, डॉ दिव्या अंशु, डॉ प्रकाश केशव आदि उपस्थित थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.