LNT College में अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी, प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
April 22, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 22 April : LNT College के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित की गई। प्राचार्या डॉ. ममता रानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. विजय जायसवाल ने पर्यावरण संकट पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर पोस्टर, मॉडल और पीपीटी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
LNT College : Earth Day
LNT College में जंतु विज्ञान की ओर से अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस पर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. ममता रानी किया । मुख्य अतिथि के रूप में भी बीआरएबीयू के पूर्व जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष डाॅ. विजय जायसवाल उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समन्वय जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष डाॅविपीन कुमार थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण करते हुए प्राचार्या डाॅ. ममता रानी ने कहा कि पृथ्वी को उसके मौलिक स्वरूप में रखना, आज की सबसे बड़ी चुनौती है। भौतिकतावाद ने पृथ्वी को तहस नहस कर दिया है।

वैश्विक मंच पर युद्ध की विभीषिका ने पृथ्वी को काफी नुकसान पहुंचाया। मुख्य वक्ता डाॅ.विजय जायसवाल ने कहा कि आज विभिन्न जहरीले गैसों के प्रभाव से पारिस्थितिकी तंत्र खतरे में है। औद्योगिकीकरण और वनों के कटाव ने पर्यावरण की काफी नुकसान पहुंचाया। अम्लीय वर्षा ने संग्रहणीय इमारतों का अस्तित्व में डाल दिया।

इस अवसर पर पोस्टर,माॅडल और पीपीटी प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पोस्टर प्रतियोगिता में अंशु कुमारी और केशव, .माॅडल में आस्था राज और आतिया रब्बी पीपीटी प्रस्तुतिकरण में महिमा कुमारी और श्वेता कुमारी ने संयुक्त रूप प्रथम स्थान हासिल किया।
MDDM College में पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता व वृक्षारोपण का आयोजन https://t.co/ghcSsmtyY6 #Muzaffarpur #earthday @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/UwkYFyIN14
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 22, 2026
गणित विभाग के डाॅयोगेश कुमार और डाॅ. प्रतिमा कुमारी ने प्रतियोगिता का समन्वय किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डाॅ विपीन कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डाॅ. अरूण कुमार ने किया।
B.R.A. Bihar University में राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन: भारतीय ज्ञान परंपरा आत्मज्ञान, मोक्ष और मानव कल्याण पर आधारित – प्रो. अंबिका दत्त https://t.co/zUeyQSL0gX #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/aBnAMvCba0
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) April 19, 2026
इस अवसर पर डाॅ. संध्या कुमारी,अर्चना कुमारी,अमृता,प्रतिमा,अरूण कुमार,एजाज अनवर,अफरोज आलम आदि उपस्थित थे। कन्हैया झा,पुष्कर सत्यम,मृगांक रंजन , सुरेंद्र प्रसाद आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all