Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 April : MDDM College के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा 22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अलका जायसवाल सहित शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

MDDM College में पृथ्वी दिवस

महंत दर्शन दास महिला महाविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग में बुधवार 22 अप्रैल 2026 को पृथ्वी दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया ।

MDDM College में पृथ्वी दिवस
MDDM College में पृथ्वी दिवस
MDDM College में पृथ्वी दिवस
MDDM College में पृथ्वी दिवस

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ (प्रो०) अलका जायसवाल ने कहा कि पृथ्वी हम सब की मां है तथा हम सबको इसकी रक्षा करनी चाहिए।

Advertisements
MDDM College में पृथ्वी दिवस
MDDM College में पृथ्वी दिवस

विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम को संयोजक डॉ० अर्चना गुप्ता ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा अपनी रक्षा है। कार्यक्रम में डा देवश्रुति,डा वर्षा, डा स्मिता एवं विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विभाग की पीजी एवं यूजी की छात्राओं ने बढ़ – चढ़ कर प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ० पल्लवी कुमारी ने किया ।

मौके पर महाविद्यालय की सभी छात्राएँ, शिक्षक – शिक्षिकाएँ एवं शिक्षकेतर कर्मचारीगण मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.