www.goltoo.in

RDS College में 28 नवंबर को मनेगा रामदयालु सिंह स्मृति दिवस

November 27, 2025 | by Goltoo

meet

Muzaffarpur 27 November : 28 नवंबर को RDS College में रामदयालु सिंह स्मृति दिवस मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने शिक्षक सभागार में कल्चरल कमिटी, स्टेज कमिटी, स्वागत कमिटी, आमंत्रण कमिटी व मीडिया कमिटी के साथ बैठक कर तैयारी का जायजा लिया। तैयारी पूरी हो चुकी है।

RDS College में 28 नवंबर को मनेगा रामदयालु सिंह स्मृति दिवस

RDS College में 28 नवंबर को मनेगा रामदयालु सिंह स्मृति दिवस

प्राचार्य डॉ शशि भूषण कुमार ने बैठक में बताया कि इस अवसर पर रामदयालु बाबू के व्यक्तित्व और कृतित्व की स्मृति में वक्तागण के द्वारा व्याख्यान किया जाएगा। इसके साथ ही कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में माननीय कुलपति, नगर विधायक, एमएलसी, प्राचार्य गण, सेवानिवृत शिक्षक, पूर्ववर्ती छात्र, समाजसेवी, पत्रकार बंधु और साहित्यकार सहित कई गणमान्य व्यक्ति भाग लेंगे।

प्राचार्य ने बताया कि यह आयोजन रामदयालु बाबू के योगदान को याद करने और नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरित करने के उद्देश्य से हर वर्ष आयोजित किया जाता है।

RELATED POSTS

View all

view all