Muzaffarpur News
Advertisements

Muzzaffarpur 15 May : L.N.T. College में 19 मई को सुबह 10 बजे से छात्राओं के लिए विशेष कैंपस ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन UNICEF, इनोवेशन कम और कॉलेज प्रशासन के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

LNT College में 19 मई को UNICEF की कैंपस ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ड्राइव

इस पहल में शहर के विभिन्न कॉलेजों की 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग की छात्राएं भाग ले सकेंगी। वे छात्राएं जिन्होंने बीए, बीएससी या बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर ली है अथवा अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए पात्र होंगी।

lnt college
lnt college

LNT College प्रशासन के अनुसार प्रतिभागी छात्राओं को अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, मैट्रिक प्रमाणपत्र, अंतिम वर्ष या सेमेस्टर की अंकतालिका, स्मार्टफोन तथा बायोडाटा (रिज्यूमे) लेकर आना अनिवार्य होगा।

Advertisements

कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता रानी एवं कार्यक्रम से जुड़े प्रतिनिधि अतुल पांडेय ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को रोजगारोन्मुखी कौशल, कार्यस्थल से जुड़ी जानकारी और व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाली प्रतिभागियों को यूनिसेफ की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

lnt college
lnt college

आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्राओं को उच्च शिक्षा के साथ-साथ रोजगार और कौशल विकास के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.