LS College में वोकेशनल कोर्स में नए सत्र से इंडस्ट्री ओरिएंटेड लर्निंग पर रहेगा खास फोकस
May 14, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 14 May : LS College में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के नए सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय द्वारा नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कॉलेज प्रशासन ने इन पाठ्यक्रमों में छात्रों के शैक्षणिक अनुभव को और बेहतर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
LS College में वोकेशनल कोर्स में नए सत्र से इंडस्ट्री ओरिएंटेड लर्निंग
प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने सभी व्यावसायिक विभागों के समन्वयकों को निर्देश दिया है कि नए सत्र से थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल लर्निंग और इंडस्ट्री ओरिएंटेड एजुकेशन पर सबसे अधिक जोर दिया जाए।
प्राचार्य प्रो. कनुप्रिया ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही बीसीए, बीबीए, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, बैचलर इन मास कम्युनिकेशन और पीजी डिप्लोमा इन यौगिक स्टडीज जैसे कोर्सेज के प्रति छात्रों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि नए सत्र में विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव दिलाने के लिए विभिन्न औद्योगिक इकाइयों के साथ वर्कशॉप और ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने सभी विभागों से नियमित रूप से इंडस्ट्री से जुड़े विषय विशेषज्ञों के लेक्चर्स आयोजित करने को कहा, ताकि छात्रों को वर्तमान समय के इंडस्ट्री के मांग के अनुरूप तैयार किया जा सके और छात्र वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें। उन्होंने कहा कि बीएमसी पाठ्यक्रम के लिए प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कोलैबोरेशन किया जाएगा, जिससे छात्रों को न्यूज रूम और फील्ड रिपोर्टिंग का सीधा अनुभव मिलेगा।
BRABU 37 नए डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य की पोस्टिंग पर बढ़ी चिंता, कई प्रोफेसरों ने योगदान देने से किया इनकार https://t.co/i54sc8O9Do @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/sTEWGVgHoB
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 14, 2026
वहीं, पीजी डिप्लोमा इन योगिक स्ट्डीज के समन्वयक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि योग शिक्षा के क्षेत्र में आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी करियर के अपार अवसर उपलब्ध हैं। छात्रों को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ने के लिए नियमित रूप से विशेष व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे, जिससे वे योग के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों पहलुओं को समझ सके। मौके पर प्रो. शैलेंद्र सिन्हा, डॉ रीमा कुमारी, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ नवीन कुमार सहित अन्य ने भी नए सत्र के लिए अपने विचार रखें।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all