CBSE 12th Result 2026: पटना जोन का प्रदर्शन गिरा, मुजफ्फरपुर ने 7 साल बाद दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ परिणाम
May 14, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 13 May : CBSE 12th Result 2026 के परिणाम में पटना जोन का पास प्रतिशत घटकर 74.45% रहा। वहीं मुजफ्फरपुर जिले ने 81% से अधिक सफलता दर के साथ पिछले 7 वर्षों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
CBSE 12th Result : मुजफ्फरपुर ने 7 साल बाद दर्ज किया सर्वश्रेष्ठ परिणाम
Central Board of Secondary Education ने बुधवार को CBSE 12th Result 2026 के परिणाम में पटना जोन का पास प्रतिशत घटकर 74.45% रहा। वहीं मुजफ्फरपुर जिले ने 81% से अधिक सफलता दर के साथ पिछले 7 वर्षों का परिणाम घोषित कर दिया। इस बार पटना जोन का प्रदर्शन पिछले वर्षों की तुलना में कमजोर रहा। पटना जोन में कुल 74.45 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए, जो पिछले वर्ष के 82.86 प्रतिशत के मुकाबले 8.41 प्रतिशत कम है। वहीं वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 83.9 प्रतिशत था।
देशभर में इस वर्ष 85 प्रतिशत से अधिक छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, हालांकि यह आंकड़ा पिछले 10 वर्षों के औसत की तुलना में करीब 3 प्रतिशत कम माना जा रहा है।

पटना जोन से इस बार कुल 89,265 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था। इनमें 49,632 छात्र और 39,380 छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। वहीं देशभर में लगभग 17.68 लाख छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक Sanyam Bhardwaj ने बताया कि देश और विदेश में सीबीएसई से संबद्ध 1,967 स्कूलों तथा 7,573 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या पिछले साल की तुलना में लगभग 70 हजार अधिक रही।
मुजफ्फरपुर का प्रदर्शन रहा शानदार
Muzaffarpur जिले ने इस बार 12वीं बोर्ड परीक्षा में पिछले सात वर्षों का सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। जिले का रिजल्ट 81 प्रतिशत से अधिक रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 2 प्रतिशत अधिक है।
जिले में करीब 5 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। विज्ञान संकाय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या बढ़ी है, जबकि कॉमर्स संकाय में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस बार कम रही।
BRABU 37 नए डिग्री कॉलेजों में प्राचार्य की पोस्टिंग पर बढ़ी चिंता, कई प्रोफेसरों ने योगदान देने से किया इनकार https://t.co/i54sc8O9Do @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/sTEWGVgHoB
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 14, 2026
CBSE स्कूल संगठन के सचिव Satish Kumar Jha ने बताया कि इस वर्ष पास प्रतिशत में सुधार जरूर हुआ है, लेकिन टॉपर्स के अंक पिछले दो वर्षों की तुलना में कम रहे। पिछले साल कई स्कूलों में विद्यार्थियों ने 96 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए थे, जबकि वर्ष 2024 में यह आंकड़ा 98 प्रतिशत तक पहुंचा था।
मुजफ्फरपुर जिले में सीबीएसई से संबद्ध 12वीं तक के चार दर्जन से अधिक स्कूल हैं। इनमें अधिकांश स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत रहा, जबकि कुछ स्कूलों में 2 से 10 प्रतिशत विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट मिला है। कई स्कूलों में विज्ञान और कला संकाय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि कॉमर्स में 90 प्रतिशत तक सफलता दर्ज की गई।
पिछले वर्षों में मुजफ्फरपुर का रिजल्ट प्रतिशत
- 2019 – 67%
- 2020 – 68%
- 2021 – कोरोना के कारण परीक्षा नहीं हुई
- 2022 – 80%
- 2023 – 70%
- 2024 – 75%
- 2025 – 80%
- 2026 – 81% से अधिक
इस बार के परिणाम ने जिले के विद्यार्थियों और स्कूलों में उत्साह का माहौल बना दिया है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all