Muzaffarpur 21 June : 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय द्वारा भेजे गए संदेश को भी पढ़ा गया. जिसमें उन्होंने योग को भारतीय जीवन पद्धति का मूल मंत्र मानते हुए दार्शनिक सिद्धांतों का व्यावहारिक अनुप्रयोग बताया है. उन्होंने इसे शारीरिक शष्क्तता, मानसिक सतर्कता एकता एवं सामाजिक समस्या के साथ समग्र स्वास्थ्य की प्राप्ति का उपाय भी बताया है.
LS College और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी के तत्वावधान योग दिवस https://t.co/SwwucboIjS #muzaffarpur #goltoo @brabu_ac_in pic.twitter.com/cknqwqHoRG
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 21, 2024
उनके अनुसार योग विविधता में एकता विरोध में समन्वय एवं लघुता में विराट की प्रतीति है. विभागाध्यक्ष प्रोफेसर लक्ष्मी साह के द्वारा स्वास्थ्य लाभ की चर्चा तथा की विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर सरोज कुमार वर्मा ने योग को एक अनुशासन बताते हुए इसे उत्थान की पद्धति बताया.
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर लक्ष्मी कुमारी शाह ने किया और संचालन विभाग के प्रोफेसर सरोज कुमार वर्मा ने किया. इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक प्रोफेसर राजीव कुमार तथा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर प्रोफेसर वीरेंद्र कुमार चौधरी के अलावा विभाग के अन्य सदस्य तथा योग के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे
RDS College में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन https://t.co/4E6OJfi7Ci #Muzaffarpur #yoga @brabu_ac_in pic.twitter.com/C6gHMOwoGX
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 21, 2024
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन विभाग के प्रोफेसर राजीव कुमार ने किया इस कार्यक्रम के विभाग के जयप्रकाश एवं अजित कुमार तथा शिक्षकेतर कर्मी उपस्थित रहे.

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।