Headlines

Bihar University News पूर्व वित्त पदाधिकारी श्री राज नारायण सिन्हा के आकस्मिक निधन पर बी आर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय में शोक सभा

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 7 November : पूर्व वित्त पदाधिकारी श्री राज नारायण सिन्हा का निधन 3 नवंबर को दिल्ली नोएडा स्थित आवास पर हुआ। उनकी पत्नी ईला सिन्हा मुजफ्फरपुर स्थित हाईस्कूल मुखर्जी सेमिनरी में लगभग 20 वर्षों तक प्राचार्य के रूप में रहीं।वे अपने पीछे एक बेटा एवं बेटी को छोड़ गए। उनके निधन का समाचार मिलते ही पूरा विश्वविद्यालय शोक की लहर में डूब गया।

SKJ Law College


विश्वविद्यालय परिसर में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा को संबोधित करते हुए कुलसचिव डॉ आरके ठाकुर ने कहा कि श्री राज नारायण सिन्हा विश्वविद्यालय में बतौर वित्त पदाधिकारी के रूप में जुलाई 2015 से सितंबर 2016 तक कार्यरत रहे। उक्त कार्य अवधि में ही विश्वविद्यालय का
नैक मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ। उनके कार्यकाल में विश्वविद्यालय का लेखा शाखा एवं पेंशन शाखा के कार्य प्रणाली में काफी सुधार हुआ। एंपलाई के पीएफ तथा मेडिकल एडवांस हेतु कॉलेज स्तर पर ही अच्छी व्यवस्था की गई। उनके कार्यकाल में अकाउंट सेक्शन में भी काफी सुधार हुआ।


वे 2011 में एजी बिहार सरकार से सेवानिवृत्त होकर बिहार विश्वविद्यालय आए थे। वे जेपी विश्वविद्यालय तथा मौलाना मजहरूल हक उर्दू फारसी विश्वविद्यालय में वित्त सलाहकार के रूप में भी रह चुके थे।


शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में कुलसचिव डॉ आरके ठाकुर, परीक्षा नियंत्रक डॉ संजय कुमार, विकास पदाधिकारी डॉ पंकज कुमार, वित्त पदाधिकारी श्री विनोद कुमार, वित्त परामर्शी श्री जेपी शर्मा, उप कुलसचिव श्री उमा शंकर दास, राघवेंद्र कुमार, राजेश कुमार, डॉ उमेश कुमार श्रीवास्तव, कर्मचारी संघ के सचिव श्री गौरव कुमार, अध्यक्ष श्री राम कुमार, चंद्र भूषण सिंह समेत समस्त कर्मचारी गण उपस्थित थे।

#biharuniversitynews #universitynews #biharuniversity #Muzaffarpur