Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 February : Bihar University News शिक्षक कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने में अपनी भूमिका निभायें -कुलपति
अतिथि प्राध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने B.R.A. Bihar University कुलपति Professor Dinesh Chandra Rai से मिलकर गीता की पुस्तक भेंट की और उन्हें बधाई दी। संघ के महासचिव डॉ राघव कुमार ने कहा कि एक विद्वान कुलपति के आने से विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल काफी अच्छा होगा। शिक्षक और छात्र हित में अच्छे काम होंगे।

Bihar University News

संघ के अध्यक्ष डॉ. ललित किशोर ने कुलपति को भरोसा दिलाया कि अतिथि प्राध्यापक अपने अध्यापन कौशल से गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल बनाने में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। कुलपति ने अतिथि प्राध्यापकों को निर्देशित एवं सलाह देते हुए कहा कि वे गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल कायम करने में अपनी भूमिका निभायें।

Bihar University News शिक्षक कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने में अपनी भूमिका निभायें -कुलपति
Bihar University News शिक्षक कॉलेज एवं विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल बनाने में अपनी भूमिका निभायें -कुलपति

सेमिनार, संगोष्ठी एवं वर्कशॉप के कार्यक्रम को बढ़ावा दें। शिक्षक अच्छा अध्यापन करेंगे तो विद्यार्थी वर्ग में जरूर आएंगे। सभी लोग मिलकर कॉलेज एवं विश्वविद्यालय को एकेडमिक ऊंचाई पर पहुंचाने का प्रयास करें। विश्वविद्यालय की तरफ से समय-समय पर अध्ययन- अध्यापन के कार्य की मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

Advertisements


मौके पर संघ के डॉ राघव कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ अफरोज, डॉ गुंजन कुमार, डॉ रंजीत कुमार, डॉ मणिभूषण, डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ राकेश कुमार, डॉ अर्चना सिंह, डॉ शरदेंदु सिंह आदि मौजूद थे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.