www.goltoo.in

Bihar University News कुलपति का प्रशासनिक फैसला, 4 प्राचार्यो की जगह नए प्रोफेसर इन चार्ज

March 2, 2024 | by Goltoo

news (1)

Muzaffarpur 2 March : Bihar University News बीआरए बिहार विश्वविद्यालय में 4 प्राचार्यो की जगह नए प्रोफेसर इन चार्ज नियुक्त किए गए हैं. कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय के निर्देश पर कुलसचिव प्रो संजय कुमार ने इसकी अधिसूचना जारी की है.

Bihar University News 4 प्राचार्यो की जगह नए प्रोफेसर इन चार्ज

कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने बताया कि राजभवन और राज्य सरकार के निर्देशों के आलोक में ये प्रशासनिक फैसले लिए गए है. दोहरी जिम्मेदारी वाले पदधारियो को एक जिम्मेदारी से मुक्त कर कर विश्वविद्यालय प्रशासन ने ने ये सुनिश्चित करने का प्रयास किया है कि प्रत्येक पद पर आसीन व्यक्ति अपनी पूरी क्षमता और समर्पण से अपनी जिम्मेदारी वहन करे. उन्होंने कहा कि शिक्षक संघ और छात्र संघों को भी ये काफी दिन से मांग थी.

Bihar University News  कुलपति का प्रशासनिक फैसला
Bihar University News कुलपति का प्रशासनिक फैसला

उन्होंने कहा कि चारो कॉलेजों में जहा दोहरी जिम्मेदारी वाले प्राचार्य बदले गए हैं वहां वरिष्टम प्राध्यापक को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी दी गई है. कुलपति प्रो राय ने कहा कि विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास और छात्र हित में ऐसे प्रशासनिक फैसले आगे भी लिए जायेंगे.

जिन प्राचार्यो को जिम्मेदारी मुक्त किया गया उसमे आरएस कॉलेज के प्रो अभय कुमार सिंह की जगह डॉ ब्रह्मचारी व्यास नंदन को, सीएन कॉलेज साहेबगंज के प्राचार्य डॉ बीरेंद्र कुमार की जगह डॉ रूपेश कुमार, आरडीएस कॉलेज में डॉ अमिता शर्मा की जगह डॉ अनीता सिंह को तथा जेबीएस कॉलेज बकुची के प्राचार्य डॉ तरुणेश्वर प्रसाद सिंह को जगह डॉ अरविंद कुमार को प्रोफेसर इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है।

RELATED POSTS

View all

view all