Headlines

B.R.A. Bihar University के दो एनएसएस स्वयंसेवक प्री रिपब्लिक डे कैंप 2025 के लिए चयनित

Bihar University
Advertisements

Muzaffarpur 11 October : B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर के एनएसएस स्वयंसेवक साहिल रजा और अर्पिता रानी का चयन 5 से 14 नवम्बर 2025 तक आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर में होने वाले पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2025 के लिए हुआ। कुलपति व एनएसएस पदाधिकारियों ने दी बधाई।

B.R.A. Bihar University के दो एनएसएस स्वयंसेवक प्री रिपब्लिक डे कैंप में

प्री रिपब्लिक डे कैंप -2025 में भाग लेने के लिए B.R.A. Bihar University, मुजफ्फरपुर के दो एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन हुआ है। यह कैंप 05 नवम्बर 2025 से 14 नवम्बर 2025 तक आईटीएम विश्वविद्यालय परिसर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में आयोजित होगा।

B.R.A. Bihar University के दो एनएसएस स्वयंसेवक प्री रिपब्लिक डे कैंप में

चयनित स्वयंसेवकों में रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर के साहिल रज़ा और एम.जे.के. महाविद्यालय, पश्चिम चम्पारण की स्वयंसेविका अर्पिता रानी शामिल हैं। इनका चयन महाविद्यालय, विश्वविद्यालय तथा राज्य स्तर पर आयोजित चयन प्रक्रिया के आधार पर हुआ।

इस अवसर पर B.R.A. Bihar University के कुलपति Prof. D.C. Rai ने दोनों स्वयंसेवकों, उनके कार्यक्रम पदाधिकारियों तथा एनएसएस कोऑर्डिनेटर को शुभकामनाएँ दीं। कुलपति ने कहा कि प्री आरडी कैंप के लिए चयन होना किसी भी स्वयंसेवक के लिए गर्व और राष्ट्रीय सेवा योजना की बड़ी उपलब्धि है।

B.R.A. Bihar University की एनएसएस को ऑर्डिनेटर डॉ. अनुराधा पाठक ने भी दोनों चयनित स्वयंसेवकों को शुभकामनाएँ दीं और उनके कार्यक्रम पदाधिकारियों—डॉ. शारदानंद साही (रामेश्वर महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर) एवं डॉ. इन्दु (एम.जे.के. महाविद्यालय)—को बधाई प्रेषित की।
डॉ. अनुराधा ने बताया कि प्री आरडी कैंप में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों में से ही गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2026 के लिए चयन किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *