Headlines

Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग में योग : सिद्धांत और चिकित्सा विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन

Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग में योग : सिद्धांत और चिकित्सा विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग में योग : सिद्धांत और चिकित्सा विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन
Advertisements

मुजफ्फरपुर 12 दिसंबर 2024 । भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद् नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित ” योग : सिद्धांत और चिकित्सा ” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग मुजफ्फरपुर किया गया। संगोष्ठी का उद्घाटन माननीय कुलपति प्रो० दिनेश चंद्र राय, बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर ने की।

Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग

अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने गीता की उक्ति ” कर्मों में कुशलता ही योग है ” को अपने अपने कार्य क्षेत्र में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया । उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि प्रो० लक्ष्मी निवास पाण्डेय, कामेश्वर सिंह दरभंगा, संस्कृत विश्वविद्यालय, दरभंगा ने बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा ,संस्कृत ज्ञान परंपरा और योग का एक दूसरे से अभिन्न संबंध बताया । विशिष्ट अतिथि डॉ सच्चिदानंद सिंह, ओ.एस. डी/ कुलसचिव, महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बताया कि योग से बिहार का गहरा संबंध रहा है।

Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग में योग : सिद्धांत और चिकित्सा विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन
Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग में योग : सिद्धांत और चिकित्सा विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन

बीज वक्तव्य देते हुए प्रो० अरविंद कुमार राय अवकाश प्राप्त आचार्य एवं अध्यक्ष, दर्शनशास्त्र एवं धर्म विभाग, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी ने बताया कि सांख्य दर्शन ने समस्त प्रकृति त्रिविध दुःख के अधीन है कहकर दुःख की प्रकृति पर तो प्रकाश डाला पर दुःख का निदान कैसे संभव है यह योग दर्शन ही बतलाता है।योग के अनुसार चित्त वृत्तियों का निरोध ही दुख – निरोध है जिसके लिए समस्त मानव जगत प्रयत्नशील है।

Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा प्रकाशित ' स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा प्रकाशित ‘ स्मारिका का विमोचन भी किया गया।


इस अवसर पर विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग, द्वारा प्रकाशित ‘ स्मारिका का विमोचन भी किया गया। स्मारिका के संपादक प्रो० सरोज कुमार वर्मा, विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग ने स्मारिका के प्रकाशन के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत विभाग की अध्यक्षा प्रो० लक्ष्मी कुमारी साह ने किया। संगोष्ठी के आयोजन सचिव प्रो. राजेश्वर सिंह ने प्रतिपाद्य आयोजन के बारे में बताया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो.राजीव कुमार , दर्शनशास्त्र विभाग ने किया और मंच संचालन प्रो.राजेश्वर सिंह ,डॉ रेणु बाला तथा डॉ पयोली ने किया।

SKJ Law College
SKJ Law College


उद्घाटन सत्र के बाद दो अकादमी सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ रमण सिंह और डॉ० भारत भूषण ने अपने विचार रखे। इस सत्र की अध्यक्षता प्रो० ए. के. राय तथा संयोजक डॉ० संजय कुमार ने किया । दूसरे अकादमी सत्र की अध्यक्षता प्रो० लक्ष्मी कुमारी साह ने किया तथा इसके संयोजक प्रो० सरोज कुमार वर्मा थे । इस सत्र में प्रो० अवतारलाल मीणा, प्रो० किस्मत कुमार सिंह तथा डॉ वरुण कुमार त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किये।

Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग में योग : सिद्धांत और चिकित्सा विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन
Bihar University दर्शनशास्त्र विभाग में योग : सिद्धांत और चिकित्सा विषय पर आयोजित संगोष्ठी का उद्घाटन
SKJ Law College
SKJ Law College


इस राष्ट्रीय सेमिनार में देश भर के रिसोर्स पर्सन जुड़े। जोधपुर से प्रो. अवतार लाल मीणा, वर्धा से प्रो. जयंत उपाध्याय, जम्मू कश्मीर से मनोदैहिक चिकित्सक डा. भारत भूषण गुप्ता , आरा से प्रो .किस्मत कुमार , मधेपुरा से प्रो. सुधांशु शेखर सहित लगभग 200से अधिक लोग शामिल हुए। अवसर पर संध्या में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें आकांक्षा कुमारी, अंजली कुमारी, रत्ना कुमारी, समीक्षा कुमारी, बरखा कुमारी, आस्था कुमारी, खुशबू कुमारी, ऋषिका पोद्दार, साक्षी कुमारी, प्रणव प्रताप आर्य, शाश्वत श्याम, छोटू कुमार, राजा कुमार, अभिषेक कुमार और कृष्णा कुमार ने भाग लिया.

इस राष्ट्रीय सेमिनार में देश भर के रिसोर्स पर्सन जुड़े। जोधपुर से प्रो. अवतार लाल मीणा, वर्धा से प्रो. जयंत उपाध्याय, जम्मू कश्मीर से मनोदैहिक चिकित्सक डा. भारत भूषण गुप्ता , आरा से प्रो .किस्मत कुमार , मधेपुरा से प्रो. सुधांशु शेखर सहित लगभग 200से अधिक लोग शामिल हुए। अवसर पर संध्या में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें आकांक्षा कुमारी, अंजली कुमारी, रत्ना कुमारी, समीक्षा कुमारी, बरखा कुमारी, आस्था कुमारी, खुशबू कुमारी, ऋषिका पोद्दार, साक्षी कुमारी, प्रणव प्रताप आर्य, शाश्वत श्याम, छोटू कुमार, राजा कुमार, अभिषेक कुमार और कृष्णा कुमार ने भाग लिया..*