Headlines

Bihar University में राष्ट्रीय शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 24 May : भारतीय शिक्षण मंडल, युवा आयाम के तत्वाधान में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर Bihar University के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय , भारतीय शिक्षण मंडल उत्तर बिहार के प्रांत उपाध्यक्ष डा साकेत रमण, प्रांत युवा आयाम प्रमुख डॉ अमर बहादुर शुक्ला, प्रांत मंत्री नवीन तिवारी ने किया।

Bihar University में लेखन प्रतियोगिता

बी आर ए बि यू के कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने भारतीय शिक्षण मंडल को विजन फॉर विकसित भारत जैसे प्रासंगिक विषय पर आखिल भारतीय शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजन के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। कुलपति ने विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प की दिशा में इस प्रतियोगिता की मील का पत्थर कहा और यह आह्वान किया कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षण मंडल को ऐसे प्रयास सतत करते रहने चाहिए। जिससे हम एकबार फिर से अपने देश को विश्वगुरु के रूप में पुनः स्थापित कर पाएं।

Bihar University में लेखन प्रतियोगिता
Bihar University में लेखन प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन

उन्होंने शिक्षण मंडल की राष्ट्रीय एवम प्रांत स्तरीय शोध प्रशिक्षण आनंदशाला आयोजन की योजना को नवाचारी प्रयास माना और कहा कि इससे शोध की गुणवत्ता और शोध के प्रति लोगों का रुझान बढ़ेगा और गुणवत्तापूर्ण शोध कार्य हो सकेंगे।

लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओ पी राय ने शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से युवाओं में शोध की प्रवृति को प्रोत्साहन मिलेगा और राष्ट्र के विकास की दिशा प्रभावित होगी। भारत फिर से अपने गौरव को प्राप्त कर सकेगा।

SKJ Law College
Bihar University में लेखन प्रतियोगिता पोस्टर का विमोचन

भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत उपाध्यक्ष डॉ साकेत रमण ने बताया कि विजन फॉर विकसित भारत थीम के अंतर्गत राष्ट्रीय सुरक्षा, विधि, भारतीय ज्ञान परंपरा, ज्ञान विज्ञान एवं तंत्र ज्ञान, कला साहित्य संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, भारतीय शिक्षा , ग्रामीण विकास, वाणिज्य अर्थशास्त्र एवम प्रबंधन, समृद्ध भारत के लिए पर्यावरण संरक्षण, भारत का दीप्तिमान भविष्य जैसे उपयोगी और प्रासंगिक विषयों पर शोध आधारित आलेख आमंत्रित किए गए हैं। यह विषय विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को और मजबूत बनाएंगे एवम भारतबोध को प्रोत्साहित करेंगे।

प्रांत युवा आयाम प्रमुख डॉ. अमर बहादुर शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता का पंजीयन 17 अप्रैल 2024 से ऑनलाइन प्रारंभ हो चुका है जो पूरी तरह निशुल्क है। 30 जून 2024 तक प्रतिभागी पंजीयन करा सकते हैं। प्रतियोगिता में स्नातक, परास्नातक , शोधार्थी और 40 वर्ष के कम के युवा शिक्षाविद भाग ले सकते हैं। शोधपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2024 है।

प्रांत मंत्री नवीन तिवारी ने कहा कि प्रांत स्तर पर चयनित शोधार्थियों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित शोधकर्ता सम्मेलन में भी पुरस्कृत किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित शोधकर्ताओं को प्रतिष्ठित संस्थानों में शोध करने का अवसर भी प्राप्त होगा।

इस अवसर पर Bihar University के कुलानुशासक प्रो बी एस राय, कुलसचिव प्रो संजय कुमार, इंस्पेक्टर ऑफ कॉलेजेज प्रो प्रमोद कुमार, लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ओ पी राय, राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो अनिल कुमार ओझा, भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुबोध कुमार, युवा आयाम सह संयोजक विवेक अकेला एवं सह संयोजक मुन्ना कुमार, उपस्थित थे।