Bihar News

Bihar Weather News : तात्कालिक मौसम चेतावनी-सारण, वैशाली, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिमी चम्पारण और पूर्वी चम्पारण

Advertisements

Patna 19 April : तात्कालिक मौसम चेतावनी मौसम विभाग पटना के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सारण, वैशाली, पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पश्चिमी चम्पारण और पूर्वी चम्पारण जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में हल्के दर्जे की मेघ गर्जन तथा हल्की से मध्यम वर्षा होने की प्रबल संभावना है.

समस्तीपुर सहरसा मधेपुरा सुपौल जिले के कुछ भागों में अगले कुछ घंटों में माधयम दर्जे की मेघ गर्जन और हल्के मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. इन इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने और वज्रपात की संभावना है.

Latest Radar Image

इस मौसम को देखते हुए लोगों से आग्रह है कि सतर्क रहें और सावधान रहें यदि आप खुले में हो तो उससे गति से गिरी किसी पक्के मकान की शरण ले और बिजली के खंभों से दूर रहे.


बिहार का मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुष्क रहा देहरी में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया. बिहार के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया. औरंगाबाद, गया, नवादा, शेखपुरा, पटना, वैशाली ,बांका आदि .

एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास 0.9 किलोमीटर ऊपर अवस्थित है यही स्थिति झारखंड के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊपर अवस्थित है. इसी इस स्थिति के कारण सुपौल अररिया किशनगंज पूर्णिया के कुछ इस स्थिति में एक दो जगहों पर मेघ गर्जन की संभावना बनी है. बिहार के बाकी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

#Biharweather #Biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.