Headlines

सोन नदी में दो नावों के बीच टक्कर, एक डूबी, दर्जनों लापता

SKJ Law College
Advertisements

Patna 22 January : एक तरफ विदेशी सैलानियों को लेकर क्रुइज गंगा नदी होकर बिहार से गुजरी है तो दूसरी तरफ बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में एक बार फिर नाव हादसे से जुडी हुई खबर निकल कर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार,मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा सोन नदी में दो नावों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी।

इस हादसे में एक नाव बीच नदी में डूब गयी। घटना में नाव पर सवार एक दर्जन मजदूर पानी में डूब गये। जो लापता बताये जा रहे हैं। बचाव कार्य जारी है.

SKJ Law College


बालू अवैध खाना करनेवाले नावों में हुई टक्कर में दर्जनों मजदुर डूबने के बाद से लापता हैं.

#sonriver #boat #ganga