BRABU Inter College Chess प्रतियोगिता का भव्य आगाज, पहली बार 16 कॉलेजों के करीब 90 खिलाड़ी आमने-सामने
August 19, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 19 August : BRABU के तत्वावधान में RMLS कॉलेज में Inter College Chess प्रतियोगिता शुरू हुई। 16 कॉलेजों के करीब 90 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, इंटर यूनिवर्सिटी टीम का भी चयन होगा।रामवृक्ष बेनीपुरी (आरबीबीएम) महिला महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर की टीम ने सर्वाधिक 6 अंक हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
BRABU Inter College Chess प्रतियोगिता का भव्य आगाज
बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के तत्वावधान में बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक (RMLS) कॉलेज में दो दिवसीय Inter College Chess प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर और शतरंज की पहली चाल चलकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में 16 महाविद्यालयों के करीब 90 खिलाड़ी अपनी रणनीति और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन कर रहे हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य डॉ. रेवती रमण और डॉ. हरिश्चंद्र प्रसाद मौजूद रहे।


पहली बार इतने बड़े स्तर पर हो रहा आयोजन
उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और खेल पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विश्वविद्यालय स्तर पर शतरंज प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराना और इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत टीम तैयार करना है।
टूर्नामेंट की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) मनोज कुमार ने विभिन्न कॉलेजों से आए शतरंज धुरंधरों का स्वागत किया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार ने बताया कि BRABU में पहली बार इतनी व्यापक स्तर की इंटर कॉलेज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 16 कॉलेजों के लगभग 90 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो विश्वविद्यालय के खेल इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।


रोमांचक मुकाबले में रामवृक्ष बेनीपुरी (आरबीबीएम) महिला महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर की टीम ने सर्वाधिक 6 अंक हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।
खिलाड़ियों में दिखा जबरदस्त उत्साह
विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल के प्रतिनिधि प्रो. अशोक कुमार साह ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सफलतापूर्वक हुआ और सभी कॉलेजों के खिलाड़ी पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से विश्वविद्यालय में शतरंज को नई पहचान मिलेगी और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग के कड़े मुकाबले देखने को मिले। महिला वर्ग में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया, जिनके बीच सात राउंड के मैच खेले गए। दिमागी कसरत के इस रोमांचक मुकाबले में रामवृक्ष बेनीपुरी (आरबीबीएम) महिला महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर की टीम ने सर्वाधिक 6 अंक हासिल कर विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।

वहीं, श्रीकृष्ण जुबली (एसकेजे) लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर की टीम उपविजेता रही।दूसरी ओर, पुरुष वर्ग में समाचार लिखे जाने तक कुल तीन राउंड के मैच पूरे हो चुके थे, जबकि बाकी राउंड के कड़े मुकाबले जारी थे। पुरुष वर्ग के विजेताओं का फैसला अगले राउंड्स के बाद होगा। इस शानदार आयोजन और महिला टीम की शानदार जीत पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं खेल सचिव ने सभी विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
BRABU के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के नेतृत्व में करक्यूमिन युक्त हाई प्रोटीन आइसक्रीम विकसित हुई। शोध अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ। https://t.co/jzVLRJYaSs #Muzaffarpur #research @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/MbjwGC2kA4
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 19, 2026
दूसरे दिन होगा टीम चयन का फैसला
प्रतियोगिता का दूसरा दिन गुरुवार को आयोजित होगा, जिसमें निर्णायक मुकाबले खेले जाएंगे। इसी दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन इंटर यूनिवर्सिटी शतरंज प्रतियोगिता के लिए BRABU की टीम में किया जाएगा। इससे विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।
इससे पूर्व, महाविद्यालय के स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. अब्दुल अजीज टिके ने सभी आगंतुक अतिथियों और प्रतिभागी टीमों का जोरदार स्वागत किया। मंच का कुशल संचालन मुकेश कुमार सरदार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. हरिश्चन्द्र प्रसाद यादव द्वारा किया गया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all