National News
Advertisements

कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार जल्द ही खुशखबरी ला सकती है. कर्मचारियों के रिटायरमेंट की उम्र और पेंशन की राशि बढ़ाने पर सरकार विचार कर रही है. आर्थिक सलाहकार समिति की तरफ से यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम का एक प्रस्ताव भेजा गया है. इस प्रस्ताव के आने के बाद देश में लोगों के काम करने की उम्र सीमा बढ़ाए जाने की संभावना है.

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार समिति देश में रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने के लिए यूनिवर्सल पेंशन सिस्टम भी शुरू कर सकती है.आर्थिक सलाहकार समिति की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को हर महीने कम से कम ₹2000 का पेंशन मिलना चाहिए. सलाहकार समिति की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर काम करने वालों की उम्र की संख्या या कामकाजी लोगों उम्र की आबादी बढ़ाना चाहते हैं तो सेवानिवृत्ति की उम्र को बढ़ाने की जरूरत है.

सलाहकार समिति की रिपोर्ट में स्किल डेवलपमेंट की भी बात कही गई है जो खासकर 50 साल से ज्यादा के उम्र के हैं.आर्थिक सलाहकार समिति की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार को ऐसी नीतियां बनानी चाहिए जिससे कौशल विकास किया जा सके. वर्ल्ड पापुलेशन प्रोस्पेक्ट्स 2019 के अनुसार 2050 तक भारत में लगभग 32 करोड़ सीनियर सिटीजन हो जाएंगे आबादी का लगभग 20% व्यक्ति सेवानिवृत्ति की श्रेणी में आ जाएगा.

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.