Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 18 July : लंगट सिंह कॉलेज के नोडल पदाधिकारी (इंटर्नशिप) डॉ. ऋतुराज कुमार ने शनिवार को Chetan Sadhan Institute में चल रहे इंटर्नशिप का निरीक्षण किया।

Chetan Sadhan Institute में इंटर्नशिप कार्यक्रम का निरीक्षण

इस दौरान उन्होंने संस्थान में चल रहे विभिन्न सेक्टर्स के इंटर्नशिप कार्यक्रम का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए नोडल पदाधिकारी डॉ. ऋतुराज कुमार ने संस्थान द्वारा चलाए जा रहे इंटर्नशिप पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह इंटर्नशिप सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि छात्रों को वैश्विक स्तर की इंडस्ट्री आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने का एक सशक्त माध्यम है।

Chetan Sadhan Institute में चल रहे इंटर्नशिप कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी डॉ. ऋतुराज ने किया निरीक्षण
Chetan Sadhan Institute में चल रहे इंटर्नशिप कार्यक्रम का नोडल पदाधिकारी डॉ. ऋतुराज ने किया निरीक्षण

एलएस कॉलेज के छात्र यहां सक्रिय रूप से सीख रहे हैं, जो उनके समग्र विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए बहुत फायदेमंद रहेगा। डॉ ऋतुराज ने छात्रों से इंटर्नशिप के दौरान अधिक से अधिक सीखने अपील करते हुए कहा कि आज की यही मेहनत कल सबको करियर में एक सफल और आत्मनिर्भर पेशेवर बनाएगी।

Advertisements

संस्थान के प्राचार्य डॉ. मो. अज़मतुल्लाह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि इंटर्नशिप के दौरान प्रत्येक छात्र को उस हुनर और नेतृत्व क्षमता से लैस करें, जिससे वे उद्योगों की उम्मीदों पर खरे उतरें, साथ ही समाज की प्रगति में भी अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे सकें। मौके पर डॉ नवीन कुमार, प्रशिक्षक मनीष कुमार मिश्रा, शाहबाज़ अहमद खान, एस के पाण्डे, आनंद कुमार, विजय कुमार, सरोज कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.