www.goltoo.in

Bihar में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 60 हजार आवेदन, 7 जून को होगी परीक्षा

May 12, 2026 | by Goltoo

goltoo – 2026-05-12T093129.629news

Muzaffarpur 12 May : Bihar में दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए अब तक 60 हजार आवेदन हो चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 18 मई है जबकि परीक्षा 7 जून को आयोजित होगी। वहीं स्नातक नामांकन के लिए भी 50 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है।

Bihar में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 60 हजार आवेदन

बिहार में दो वर्षीय बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। राज्य नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर संजय कुमार ने बताया कि अब तक करीब 60 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 मई तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा 7 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 1 जून से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इस वर्ष राज्यभर के बीएड कॉलेजों में लगभग 38 हजार सीटों पर नामांकन होना है।

Bihar में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 60 हजार आवेदन
Bihar में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 60 हजार आवेदन

जो अभ्यर्थी तय तिथि तक आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 19 मई से 21 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका मिलेगा। इसके लिए 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर तैनात किए जाएंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी।

इधर, Bihar विश्वविद्यालय से संबद्ध एक बीएड कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। सोमवार को विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में उम्मीदवारों की स्क्रीनिंग की गई। यह प्रक्रिया मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफेसर रजनीश गुप्ता की निगरानी में हुई। संबंधित बीएड कॉलेज वैशाली जिले में स्थित है।

Bihar में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए 60 हजार आवेदन
Bihar विश्वविद्यालय स्नातक नामांकन को लेकर भी छात्रों की रुचि लगातार बढ़ रही

वहीं स्नातक नामांकन को लेकर भी छात्रों की रुचि लगातार बढ़ रही है। अब तक 50 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है, हालांकि करीब 15 हजार छात्रों ने अभी तक आवेदन शुल्क जमा नहीं किया है। स्नातक नामांकन के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई तय की गई है। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

RELATED POSTS

View all

view all