www.goltoo.in

48वीं बिहार राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में Muzaffarpur के तैराकों का शानदार प्रदर्शन

May 12, 2026 | by Goltoo

kr (1)

Muzaffarpur 12 May : पटना के बांकीपुर स्विमिंग क्लब में आयोजित 48वीं बिहार राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में Muzaffarpur की टीम ने कई पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। टीम और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक हासिल किए।

Muzaffarpur के तैराकों का शानदार प्रदर्शन

पटना के बांकीपुर स्विमिंग क्लब में आयोजित 48वीं बिहार राज्य सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

Muzaffarpur के तैराकों का शानदार प्रदर्शन
मुजफ्फरपुर तैराकों का शानदार प्रदर्शन

टीम इवेंट की 100 मीटर मेडले रिले स्पर्धा में आर्यन आर्या, शुभम, प्रांजल और शिवम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। वहीं 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में अरिहंत, जगदीश चौधरी, आर्यन आर्या, शिवम, प्रांजल प्रियदर्शी की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।

Muzaffarpur के तैराकों का शानदार प्रदर्शन
Muzaffarpur के तैराकों का शानदार प्रदर्शन

व्यक्तिगत स्पर्धाओं में महिला वर्ग की निधि कुमारी ने 100 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक और 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता। वहीं प्रीति कुमारी ने 400 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य पदक अपने नाम किया।

पुरुष वर्ग में शिवम कुमार ने 200 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक हासिल किया। आर्यन आर्या ने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में कांस्य पदक जीता, जबकि शुभम कुमार ने 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में कांस्य पदक प्राप्त किया।

Muzaffarpur खिलाड़ियों की इस सफलता पर जिला तैराकी संघ के चेयरमैन राजेश कुमार, अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सचिव कुंदन राज, कोच भारत साहनी, अजय मिश्रा, स्विम फिट के अवाज कुमार तथा जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED POSTS

View all

view all