www.goltoo.in

LS College में ‘नया सवेरा 3.0’ जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ

July 18, 2026 | by Goltoo

lscollege (1) (1)

Muzaffarpur 18 July : LS College मुजफ्फरपुर में ‘नया सवेरा 3.0’ अभियान की शुरुआत। मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ श्रम के खिलाफ विद्यार्थियों को किया गया जागरूक।

LS College में ‘नया सवेरा 3.0’ जनजागरूकता अभियान

LS College के आचार्य जे.बी. कृपलानी सभागार में शनिवार को कमजोर वर्ग, अपराध अनुसंधान विभाग (बिहार, पटना) के तत्वावधान में मानव तस्करी, बंधुआ श्रम एवं बाल श्रम के विरुद्ध नया सवेरा 3.0 जनजागरूकता अभियान का विधिवत आगाज किया गया। यह विशेष अभियान 18 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा। इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन और पुलिस महकमे के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से कानूनी प्रावधानों से जुड़े जागरूकता पोस्टर का विमोचन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि मानव तस्करी, बाल श्रम और बंधुआ मजदूरी जैसी कुरीतियां समाज के माथे पर एक बड़ा कलंक हैं। इनके समूल नाश के लिए सिर्फ कड़े कानून ही काफी नहीं हैं, बल्कि समाज के हर नागरिक, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों का जागरूक होना बेहद आवश्यक है।

LS College में ‘नया सवेरा 3.0’ जनजागरूकता अभियान
LS College में ‘नया सवेरा 3.0’ जनजागरूकता अभियान

हमारे कॉलेज के छात्र इस अभियान के अग्रदूत बनकर समाज के शोषित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकारों के प्रति सचेत कर सकते हैं। लंगट सिंह कॉलेज प्रशासन ऐसे सामाजिक और कानूनी जागरूकता अभियानों में हमेशा बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा।

इस दौरान उपस्थित मुख्य वक्ताओं में ‘निर्देश’ संस्था के कानूनी सलाहकार आमोद कुमार, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTO) मुजफ्फरपुर की पुष्पा कुमारी और विश्वविद्यालय थाना की थानाध्यक्ष सरिता कुमारी शामिल रहीं। वक्ताओं ने भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मानव तस्करी से जुड़ी विभिन्न धाराओं, नाबालिगों की तस्करी, बंधुआ श्रम पद्धति (उन्मूलन) अधिनियम 1976 और बाल श्रम प्रतिषेध एवं विनियमन लअधिनियम की विस्तृत जानकारी दी।

वक्ताओं ने अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बाल श्रम की सूचना तुरंत पुलिस व प्रशासन को दें। धन्यवाद ज्ञापन प्रो एस आर चतुर्वेदी ने किया।
मौके पर प्रो. टीके डे, प्रो. पुष्पा कुमारी, डॉ शशिकांत पाण्डेय, डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ रीमा कुमारी, डॉ संध्या कुमारी, डॉ अंजना, डॉ आनंद कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all