Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 April : RDS College में वीर कुंवर सिंह जयंती मनाई गई.शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बलिदान को याद किया

RDS College में वीर कुंवर सिंह जयंती

RDS College में वीर कुंवर सिंह जयंती मनाई गई
RDS College में वीर कुंवर सिंह जयंती मनाई गई


वीर कुंवर सिंह स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे -प्राचार्य डॉ अनिता सिंह

RDS College
RDS College Principal Dr Anita singh

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि वीर कुंवर सिंह को भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक के रूप में जाना जाता है। अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक थे। अपने ढलते उम्र और बिगड़ते सेहत के बावजूद भी उन्होंने कभी भी अंग्रेजों के सामने घुटने नहीं टेके बल्कि उनका डटकर सामना किया।

Advertisements
RDS College
RDS College

इनके चरित्र की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि इन्हें वीरता से परिपूर्ण कार्यों को करना ही रास आता था। बिहार में कुंवर सिंह ब्रिटिशों के खिलाफ हो रही लड़ाई के मुख्य कर्ता-धर्ता थे। बाबू कुंवर सिंह को छापामार युद्ध में महारत हासिल थी। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों को छापामार युद्ध नीति के तहत छक्के छुड़ा दिए थे। उनके साहस और शौर्य से सीख लेने की जरूरत है।

RDS College


मौके पर डॉ नीलिमा झा, डॉ रमेश प्रसाद गुप्ता, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ रामकुमार, डॉ एमएन रिजवी, डॉ श्याम बाबू शर्मा, डॉ राजीव कुमार, डॉ पी के चौधरी, डॉ सौरभ राज, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ तूलिका सिंह, डॉ मीनू कुमारी, रविशंकर, मनीष कुमार, दीपक कुमार, रजनीश कुमार, सोनी वर्मा आदि ने बाबू कुंवर सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.