www.goltoo.in

RDS College के सौजन्य से परिसर में कांवरिया सेवा शिविर सह वृक्षारोपण अभियान का आयोजन

August 4, 2024 | by Goltoo

r1

Muzaffarpur 4 August : RDS College एनएसएस इकाई के सौजन्य से कॉलेज परिसर में कांवरिया सेवा शिविर सह वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

RDS College कांवरिया सेवा शिविर


*एनएसएस कार्यकर्ताओं ने शिविर में कांवरियों की प्राथमिक चिकित्सा की। जरूरत के हिसाब से पैर की मरहम पट्टी एवं मालिश की गई।
*कांवरियों को नींबू पानी का भी सेवन कराया गया।
*मौके पर एनएसएस कार्यकर्ताओं ने भोले बाबा के गीत की प्रस्तुति कर कांवरियों का उत्साह बढ़ाया।

RDS College कांवरिया सेवा शिविर
RDS College कांवरिया सेवा शिविर


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची नारायण सेवा है। थके हारे बाबा के भक्तों की सेवा करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है। सेवा शिविर के आयोजन से लोगों में सेवा भावना के साथ-साथ भक्ति भाव का ऊर्जा संचालित होता है। ऐसे आयोजन के लिए एनएसएस के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

RDS College कांवरिया सेवा शिविर
RDS College कांवरिया सेवा शिविर


कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि कॉलेज परिसर में हर वर्ष कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन एनएसएस कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाता है। यह पवित्र एवं आध्यात्मिक सेवा कार्य है। ऐसे कार्यक्रम से सेवा भावना के साथ-साथ आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे कार्यक्रम में शिक्षकों एवं छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
*इस अवसर पर कॉलेज परिसर में दर्जनों आयुर्वेदिक एवं छायादार पौधे लगाए गए।


मौके पर डॉ राजीव कुमार, डॉ सारिका चौरसिया, डॉ मीनू कुमारी, डॉ ललित किशोर, अशोक कुमार, नीता कुमारी, दीपक कुमार, इंदल कुमार, उज्जवल कुमार, आलोक कुमार एवं छात्र-छात्राओं में आकाश, आशीष, चंद्र विवेक, आलोक कुमार जगमोहन, सोनू, राहुल, नितेश, अमन, नीरज, अभिषेक, सिद्धार्थ, प्रणव, कृष्णा, पुरुषोत्तम, ऋषभ, गुंजा, श्रावणी, नेहा, प्रतीक्षा, अंजलि, सृष्टि प्रसून, अंजलि, ईशा, पूजा, जिज्ञासा एवं रत्ना ने कांवरियों की सेवा की।

RELATED POSTS

View all

view all