Headlines

Chhapra News : छपरा के खोदाईबाग गांव में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत

SKJ Law College
Advertisements

छपरा से लगभग 14 किलोमीटर दूर खोदाईबाग गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से तीन लोगों की मौत हो गई है.

SKJ Law College

Chhapra 24 July : बिहार के छपरा के खोदाईबाग गांव में पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट में 3 की मौत. छपरा से लगभग 14 किलोमीटर दूर खोदाईबाग गांव में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने से तीन लोगों की मौत हो गई है. एक व्यक्ति की शव तो पूरी तरह से जल गया है. जानकारी के अभी तक की जानकारी के मुताबिक 5 लोग घायल भी हैं और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका भी है.

SKJ Law College

तीन मंजिलें मकान में अचानक विस्फोट होने के बाद मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया. पटाखा बनाने की फैक्ट्री में धमाका इतना जोरदार था कि 2 से 3 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई पड़ी है. छपरा के खोदाईबाग गांव में गैर कानूनी पटाखा फैक्ट्री में आज विस्फोट हो गया जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई .जोरदार विस्फोट के साथ तीन मंजिला इमारत भरभरा कर ताश के पत्तों की तरह गिर गया. विस्फोट के बाद बिल्डिंग में रखे पटाखों में आग लग जाने से जोरदार आतिशबाजी हुई. आसपास के रहनेवालों में दहशत व्याप्त हो गया.

SKJ Law College

धमाका मोहम्मद रियाजु मिया के घर पर हुआ है. पुलिस छानबीन में जुट गई है.पडोसितों के मुताबिक रियाजु पटाखा बना बेचा करते थे पर आज का धमाका पक्खों से हटकर जोरदार और शक्तिशाली था. मुजफ्फरपुर से फोरेंसिक टीम रवाना हो चुकी है. मौके पर पुलिस छानबीन में जुट गई है.


हर कुछ दिनों पर पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट की बात सामने आती है फिर भी गैरकानूनी पटाखा फैक्ट्री पर लगाम नहीं लगाया जा रहा है. पिछले वर्ष मुजफ्फरपुर में भी एक बायलर में ब्लास्ट हुआ उसके बाद खाना पूर्ति के लिए जांच भी हुई फिर सिवान के मीरगंज में भी बीच बाजार पटाखा विस्फोट में एक व्यक्ति मारा गया था.

#Chhapra #Chhapranews #chhaprablast