National News
Advertisements

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुज अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी. खुफिया विभाग की इनपुट के आधार पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को निर्देश दिया है.

Muzaffarpur 27 September : केंद्र सरकार ने भारत में झूठा समाचार और धार्मिक भेदभाव फैलाने की कोशिश करने के आरोप में 10 यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया है. इसके साथ-साथ 45 वीडियो, जो भारत विरोधी प्रचार करने में शामिल थे, उन्हें भी प्रतिबंधित कर दिया है. केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुज अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी. खुफिया विभाग की इनपुट के आधार पर केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब को निर्देश दिया है 45 वीडियो और 10 यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने के लिए.

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुज अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी

इन सभी पर भारत विरोधी फर्जी समाचार प्रसारित करने के आरोप है. वीडियो में दावा किया गया है कि सरकार ने कुछ समुदायों के धार्मिक अधिकार छीन लिए हैं. केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस चैनलों पर ऐसी सामग्री दो समुदायों के बीच भय और भ्रम फैलाती है.

इसमें से कुछ का उपयोग अग्नीपथ योजना, भारतीय सशस्त्र बल, भारतीय राष्ट्रीय सुरक्षा तंत्र और कश्मीर से जुड़े मुद्दों पर गलत जानकारी देने का आरोप है. यह यह प्रतिबंध आदेश सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के प्रावधानों के तहत जारी किए गए हैं. इससे पहले कि केंद्र सरकार ने एक सौ से भी ज्यादा चैनल और फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक किया था.

Advertisements

#youtube #youtubechannels #crackdownonvideoes

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.