Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 September मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार हुआ बंगाल तपन कांडू हत्याकांड का शार्प शूटर. मुजफ्फरपुर में गिरफ्तार हुआ बंगाल के झालदा के नवनिर्वाचित पार्षद तपन कांडू हत्याकांड का शार्प शूटर के मुजफ्फरपुर में होने की इनपुट मिली थी. सीबीआई हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ गोबरसही के रेडीमेड कारोबारी के घर से.

गिरफ्तार किया शार्पशूटर को. शार्प शूटर का नाम शशि भूषण सिंह उर्फ़ मुन्ना सिंह है जो पारु के डुमरी का रहने वाला है.
आपको बता दे 13 मार्च 2022 की शाम पश्चिम बंगाल के झालदा के नवनिर्वाचित पार्षद तपन कांडू की हत्या दो शार्प द्वारा कर दी गई थी. इस हत्याकांड के बाद बंगाल में बवाल मचा था . तपन काण्डु पत्नी की अर्जी पर हाईकोर्ट ने केस सीबीआई को सौंप दिया था. इस हत्याकांड में शामिल एक शार्प स्कूटर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चूका है. दूसरे शूटर की तलाश कर रही थी सीबीआई.

Sharp Shooter Arrested in Muzaffarpur


सीबीआई की टीम को मुजफ्फरपुर में होने की जानकारी मिली थी. मुजफ्फरपुर टीम के साथ मिलकर गोबरसही में छापेमारी कर एक रेडीमेड कारोबारी के घर से गिरफ्तार किया. शार्प शूटर परिवार के साथ अहियापुर में रहता था. हत्याकांड के बाद आकर मुजफ्फरपुर में रहने लगा. मार्च 2022 में तपन नवनिर्वाचित पार्षद थे झालदा पश्चिम बंगाल के, शशि भूषण सिंह ने 30 लाख की सुपारी लेकर हत्या कर दी. शूटर को एडवांस में दस लाख भी मिले थे.

Advertisements


शार्प शूटर शशि भूषण सिंह पिछले 6 महीने यानी कि हत्याकांड के बाद से अहियापुर में परिवार के साथ रह रहा था.हत्याकांड के बाद मोबाइल नंबर बदल लिया था. फिर भी मिबिले के सहारे ही सीबीआई और मुजफ्फरपुर पुलिस ने संयुक्त अभियान में उसके गोबरसही में होने की जानकारी मिली.रेडीमेड कारोबारी के घर में छापा मारकर भूषण सिंह और उसके साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया. तीन में दो को छोड़ दिया गया है.


गौरतलब है कि दो 13 मार्च 2022 की शाम पुरुलिया में कांग्रेस नेता तपन काण्डु की हत्या शशि भूषण सिंह ने 3000000 रूपए की सुपारी लेकर की थी पश्चिम बंगाल में. इस हत्याकांड के बाद काफी हंगामा हुआ था. 6 अप्रैल को इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी. सभी हिरासत में लिए गए लोगों को सीबीआई अपने साथ ले गई.

#tapankandumurder #jhalda #purulia #crime #shooter #Muzaffarpurpolice #cbi

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.