Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 September : मुजफ्फरपुर में नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन आज से शुरू. मुजफ्फरपुर में नगर निगम चुनाव के दूसरे चरण का नामांकन आज से शुरू. मुजफ्फरपुर नगर निगम के साथ-साथ माधोपुर सुस्ता और मुरौल नगर पंचायत के लिए भी नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई. 16 से 24 सितंबर तक नामांकन होगा और जिसका चुनाव 20 अक्टूबर को होना है.

Symbolic image from Twitter

पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हुई थी. गुरुवार को शुरू हुए नामांकन की प्रक्रिया में नगर परिषद साहेबगंज नगर पंचायत, सकरा , बरूराज. सरैया. मीनापुर तुर्की कुढ़नी लिए 26 अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. 19 सितंबर तक नामांकन होगा .गुरुवार तक साहेबगंज नगर परिषद मुख्य पार्षद के लिए एक और पार्षद पद के लिए 7 अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया.

नगर पंचायत बरुराज उप मुख्य पार्षद के लिए एक पार्षद के लिए 8 तथा सकरा नगर पंचायत के लिए अभी तक कोई नामांकन नहीं हुआ है. नगर पंचायत सरैया के लिए मुख्य पार्षद पद के लिए एक उप मुख्य पार्षद के लिए 3 पार्षद पद के लिए 7 नामांकन हुए हैं. नगर पंचायत मीनापुर के पार्षद पद के लिए चार और तुकी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद के लिए एक एवं पार्षद पद के लिए तीन नामांकन पर्चा दाखिल किया गया है .

Advertisements

#nagarnigamchunav #Muzaffarpurnagarnigam #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.