Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 September : उज्जीवन फाइनेंस बैंक लूट कांड का उद्भेदन मुजफ्फरपुर पुलिस द्वारा. 8 सितंबर को करजा थाना अंतर्गत बड़कागांव की स्थिति अंडा फैक्ट्री के सामने उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के समीप 75 हजार रूपये लूट लिए गए थे. उस दिन उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के समीप 12:15 पर तीन अज्ञात अपराधियों ने ₹75हजार रूपये और कुछ सामान को लूट लिया था. लूट कांड के बाद पुलिस छानबीन में लग गई थी और पुलिस खुफिया जानकारी जुटाने में लग गई थी.

आज अचानक आज दोपहर सवेरे 11:10 बजे करजा पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि आज पुनः इस थाना क्षेत्र में लूट को अंजाम देने के लिए लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट का घूम रहा है. इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के सभी थाना क्षेत्र को सतर्क किया गया.

SSP Muzaffarpur in Press Conference


इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जैतपुर ओपी और करजा पुलिस ने वाहन चेकिंग की शुरुआत कर दी. वाहन चेकिंग के दौरान 11:30 बजे लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल लाल किले पर सवार तीन व्यक्ति आते दिखे जो वाहन चेकिंग को देखकर मोटरसाइकिल घुमा कर वापस भागने लगे. इसके बाद कर्जा पुलिस उनका पीछा करने लगी. दोनों थाना की पुलिस ने पीछा कर अपराधियों को मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया.

Advertisements

पकड़े गए अभियुक्तों के नाम है सरैया थाना के बसंतपुर रीवा के स्वर्गीय किशुनदेव राम का पुत्र शेखर कुमार, करजा थाना के बड़ौना गांव के दिनेश राय का पुत्र मोनू कुमार, सरैया के नरगि जीवनाथ गांव के विनोद सिंह का पुत्र आकाश कुमार उर्फ राजा बाबू को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी अभियुक्त पहले भी आपराधिक वारदातों में जेल जा चुके हैं.

तीनों अभियुक्तों के पास से दो लोडेड के देसी कट्टा , जिंदा कारतूस, ₹25000 नगद, एक टेबलेट, लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल और तीनों की मोबाइल. एसएसपी जयंत कांत ने सभी जानकारियां प्रेस विज्ञप्ति में दी. इसमें शामिल कर्जा करजा ,जैतपुर सरैया थाना के संयुक्त अभियान से लूटकांड का उद्भेदन संभव हुआ.

#crime #crimenews #muzaffarpurpolice #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.