पटना, 10 मई: मुज़फ्फरपुर कुश्ती संघ के सचिव और जी.डी. मदर इंटरनेशनल स्कूल के शारीरिक शिक्षक दिलमोहन झा को Khelo India Youth Games खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2024 के कुश्ती खेल विधा में तकनीकी पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 11 से 15 मई तक पटना के ज्ञान भवन में आयोजित की जाएगी।
Khelo India Youth Games

MP Sinha Science College मुजफ्फरपुर में शिक्षकों का सम्मान https://t.co/lEda9UtAeN #Muzaffarpur pic.twitter.com/L8ny9fgS7J
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) May 10, 2025
दिलमोहन झा की इस नियुक्ति को क्षेत्र में कुश्ती और खेल विकास में उनके दीर्घकालीन योगदान का प्रमाण माना जा रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार, विद्यालय निदेशक पंकज कुमार, प्राचार्य नीलम सिंह, तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त सचिव मनीष कुमार, प्राचार्य डॉ. शक्तिवान सिंह, प्रो. ओंकेश्वर कुमार और पेफ़ी बिहार चैप्टर के सचिव कुमार आदित्य सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी है।
You may also like to read…

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।