Headlines

DM Subrat Kumar Sen नए जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन का अंचल कार्यालयों का दौरा

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 31 January : DM Subrat Kumar Sen नए जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने पदभार ग्रहण के बाद अगले दिन ही मुशहरी,सकरा और मुरौल प्रखंडो तथा अंचल कार्यालय का दौरा/ निरीक्षण किया। उन्होंने अंचल कार्यालय में लंबित दाखिल खारिज मामले को अविलंब तीन दिनों के भीतर निष्पादन करने का निर्देश दिया.

DM Subrat Kumar Sen

इसके अतरिक्त फेज 2अभियान बसेरा के तहत भूमिहीन परिवारों के बीच बासगित पर्चा तथा आवश्यकता अनुसार क्रय कर वितरित करने का भी निदेश दिया गया। इससे पूर्व संभावित परिवारों का चिन्हित करने का भी निर्देश दिया। बैकलॉग मामले में नोटिस निर्गत कर नियमानुसार कार्यवाई करने का निर्देश दिया गया ।

DM Subrat Kumar Sen
DM Subrat Kumar Sen

प्रखंड में मुख्यमंत्री आवास योजना पर विशेष निर्देश देते हुए कहा कि आवास योजना की स्वीकृति उपरांत लाभुकों को राशि आवंटित करते हुए आवास निर्माण करना सुनिश्चित करे । रोकड़ पंजी को भी अद्यतन करने का निर्देश सभी अंचल और प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों को दिया गया मुरौल में खाद्य निगम द्वारा आपूर्ति की गई चावल की गुणवत्ता और भजन में अपेक्षित सुधार करने का निर्देश दिया गया सहायक गोदाम प्रभारी राज्य खाद्य निगम की अनुपस्थिति पर 1दिन स्थगन करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी , अंचलाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

#Muzaffarpur #Muzaffarpur_new_dm