Muzaffarpur News

डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने Bihar University सिंडिकेट सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र किया दाखिल

Advertisements

Muzaffarpur 4 April : डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने Bihar University सिंडिकेट सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र किया दाखिल

डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह Bihar University सिंडिकेट सदस्य पद

Bihar University

अच्छेवट कॉलेज महुआ के इतिहास विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक और दो बार सीनेट सदस्य रह चुके डॉ. सत्येंद्र कुमार सिंह ने सिंडिकेट सदस्य पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने यह नामांकन पत्र कुलसचिव के समक्ष लेक्चरर श्रेणी के सामान्य वर्ग से दाखिल किया।

Bihar University

डॉ. सिंह लंबे समय से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और विश्वविद्यालय प्रशासनिक कार्यों में भी उनका अनुभव रहा है। उनके नामांकन को लेकर शैक्षणिक जगत में चर्चा तेज हो गई है।

ज्ञात हो कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 4 अप्रैल थी। अब 8 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 11 अप्रैल तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकते हैं। 12 अप्रैल को मतदान होगा और उसी दिन परिणामों की घोषणा भी की जाएगी।

डॉ. सिंह के समर्थकों में उनके नामांकन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, और वे उन्हें विजयी बनाने के लिए पूरी तैयारी में जुटे हुए हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.