E Bikes
Advertisements

पट्रोल की बढ़ते मूल्य के बीच लोगो का रुझान बिजली से चलने वाले वाहनों की तरफ हुआ है..आने वाला युग इलेक्ट्रॉनिक वाहनों का होगा. यामाहा दोपहिया वाहनों की एक बड़ी कंपनी है जिसने अपनी ई स्कूटर लॉन्च की है. निओ यामाहा की नई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर का नाम है. निओ इ-स्कूटर यामाहा ने दो-दो वैरीअंट में लॉन्च किए हैं. जिसमें एक सिंगल बैटरी वाली दूसरी में दो बैटरी के साथ आती है यानी आपको आपकी सुविधा के अनुसार डबल माइलेज भी मिलेगी. हां, जेब से ज्यादा पैसे खर्च में होंगे इस कार्य के लिए.

Twitter Image

काफी लंबे समय से यामाहा के इ-स्कूटर की चर्चा चल रही थी और लांच होने की बात चल रही थी यामाहा ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठा दिया है और इस स्कूटर का नाम रखा है निओ. न्यू का मतलब होता है नया.

कुछ समय के अंतराल पर नई कंपनियां आ रही हैं इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाजार में.इस निओ स्कूटर की खासियत है दो बैटरी.आप सिंगल बैटरी की भी स्कूटर खरीद सकते हैं साथ ही डबल बैटरी वाली स्कूटर भी खरीद सकते हैं. एक बैटरी वाली स्कूटर की रेंज लगभग 37 से 38 किलोमीटर वहीँ 2 बैटरी वाले वेरिएंट की रेंज होगी लगभग 68 किलोमीटर.एक बैटरी से दूसरे बैटरी पर शिफ्ट स्वचालित रूप से हो जाता है.एक बैटरी चार्जिंग के लिए घर पर छोड़ जा सकते क्योंकि चार्ज होने में ८ घंटे लगेंगे.

Advertisements
Twitter Image

आने वाले दिनों में शायद हम स्मार्टफोन भी रखना भूल जाएंगे क्योंकि स्मार्टफोन में आने वाले फीचर अब स्कूटर के कंसोल में दी जाने लगी है और उसे टच पैनल भी बनाया गया है जैसे की अभी जो स्कूटर आ रहे हैं उनमें घड़ियां दी गई है. कुछ मैं ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है. इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर का मतलब यह नहीं होगा कि केवल पेट्रोल बचाने हैं बल्कि फीचर्स क्या है, स्पेसिफिकेशन क्या है, आप जो एक स्कूटर खरीदने जा रहे हैं उसकी कि उसकी हेड लाइट कैसी है, टेल लाइट कैसी है, मोबाइल चार्जिंग की फैसिलिटी उपलब्ध है या नहीं, टाइमिंग, मैसेज कनेक्टिविटी आपके स्मार्टफोन से कैसी है. निओ स्कूटर में 2 हेड लाइट मिलेगी निओ स्कूटर में डीसी हब मोटर है. इस डीसी मोटर में 2.06 किलो वाट की क्षमता है. निओ स्कूटर की अधिकतम टॉप स्पीड 40 किलोमीटर पर आवर है. इको मोड में 35 किलोमीटर पर आवर की टॉप स्पीड और 1.58 वाट की पावर जनरेट करता है. सिंगल या डबल बैटरी वाली स्कूटर आप खरीद सकते हैं बैटरी स्कूटर की बैटरी निकालने वाली है यानी शॉपेबल है. आप इसे निकालकर चार्जिंग पोर्ट तक ले जा सकते हैं एक बैटरी का वजन 8 किलोग्राम है इसे चार्ज करने में लगभग 8 घंटे लगेंगे अगर आपको दो बैटरी वाली लेते हैं तो 2 जगहों पर इसे चार्जिंग में लगा सकते हैं.एक बैटरी चार्जिंग के लिए घर पर छोड़ जा सकते क्योंकि चार्ज होने में 8 घंटे लगेंगे.

Twitter Image

ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की खास बात यह है कि आपको रुट भी दिखाएगी, कॉल और मैसेज आने की जानकारी आपको मोबाइल देखकर नहीं बल्कि आप बाइक स्कूटर चलाते समय, आप देख सकेंगे कोई मैसेज आया है, आपको लगेगा यदि जरूरी है तो आप गाड़ी रोककर पढ़े वरना इसे देखने में भी कहीं एक्सीडेंट ना हो जाए. इस तरह की फीचर्स आने के इसकी संभावना बढ़ेगी

Twitter Image

इसमें यामाहा MyRide मायराइड नामक स्मार्टफोन ऐप सहित स्मार्ट फीचर्स हैं। एक बार पेयर हो जाने पर, स्कूटर का LCD इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले आगामी नोटिफिकेशन साथ ही, बैटरी की जानकारी, खपत और रेंज, और रखरखाव के लिए आवश्यक अन्य जानकारी दिखता है। यह आपको पता लगाने में भी मदद करता है जहां से आपने इसे पिछली बार पार्क किया था।

यूरोप में इसे यूरो 2999 (भारतीय रूपये में लगभग 2.55 हजार) में लांच किया गया है.

#yamaha #NeoScooter #evehicles

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.