Gaya Delhi Indigo Flight :गया और दिल्ली के बीच हवाई सेवा कब से ? पूरी जानकारी…
February 24, 2022 | by Goltoo
गया और बिहार वासियों के लिए अच्छी खबर है.गया और दिल्ली के बीच एयरलाइन यानी हवाई सेवा फिर से शुरू होने जा रही है.इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें शुरू होगी दिल्ली और गया के बीच में, इसके साथ ही हवाई उड़ानों का सिलसिला शुरू शुरू हो जाएगा.बहुप्रतीक्षित गया और दिल्ली के बीच की हवाई यात्रा होगी. मगध के लोगों के लिए अच्छी खबर है.कोरोना के कारण हवाई सेवा स्थगित थी .

इंडिगो एयरलाइंस 2 मार्च से गया और दिल्ली के बीच अपनी उड़ानें शुरू करेगी. शेड्यूल अभी नहीं जारी किया गया है .अभी तक की जानकारी के अनुसार सप्ताह में 3 दिन उड़ान होगी. जैसा की जानकारी मिली है दिल्ली से सुबह 11:10 पर पहली विमान आएगी और गया से दिल्ली के लिए 12:55 पर वापस होगी.गया और आसपास के लोगों को काफी सहूलियत होगी.

गया एयरपोर्ट के डायरेक्टर बंगजीत साहा ने कहा कि यदि सब कुछ सही से चला तो इंटरनेशनल एयरलाइंस या अंतरराष्ट्रीय विमानों का भी परिचालन जल्द शुरू हो जाएगा. वैसे अंतरराष्ट्रीय उड़ाने गया में आते रही है क्योंकि बुद्ध सर्किट से जुड़ी हुई है.गया बुद्ध धर्म के लिए बहुत बड़ा तीर्थ स्थल है. श्रीलंका जापान और भी बुध भगवान बुध से जुड़े देश के चार्टर्ड फ्लाइट से आते रहे हैं गया में.

बिहार में अभी तक दिल्ली से सीधी उड़ानें केवल पटना और दरभंगा से ही थी और कहीं एयरपोर्ट की अभी शुरुआत नहीं है. एयरपोर्ट की शुरुआत होने की खबर तो आते रहती है पर अभी कहीं नजदीक निकट भविष्य में कहीं कोई एयरपोर्ट की शुरुआत नहीं होने जा रही है. खबरों में हमेशा मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट भागलपुर एयरपोर्ट एवं रक्सौल एयरपोर्ट की खबरें आती रहती हैं. बिहटा एयरपोर्ट में भी निर्माण कार्य काफी दिनों से चल रहा है पर निकट भविष्य में शुरू होने की कोई संभावना नहीं है.
इसी बीच गया से दिल्ली के बीच उड़ानों के शुरू होने की खबर आने से बाकी जगहों पर उड़ाने शुरू होगी ऐसी उम्मीद की जा रही है, अभी कुछ दिनों पहले मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की समाचार आई थी.हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की भी एक संभावना व्यक्त की गई है अभी पूर्ण रूप से सेवा शुरू हो जाएगी यह भी भविष्य में पता चलेंगे.
#gaya #gayaairport #indigo #biharnews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all