Bihar News
Advertisements

Purnea 23 May : बिहार के पूर्णिया में 8 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत. पूर्णिया के जलालगढ़ काली मंदिर के समीप एक ट्रक के पलटने से 8 लोग दब कर मर गए. सोमवार की सुबह सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. पूर्णिया के जलालगढ़ में अगरतला से कश्मीर जा रही ट्रक के पलटने से 8 मजदूरों की मौत हो गई है. ट्रक में मजदूर और लोहे के पाइप थे चालक के सवेरे पर नींद आ जाने के कारण ट्रक सड़क किनारे NH57 पर पलट गई, जिस पर लगभग एक दर्जन लोग सवार थे. जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई. सिलीगुड़ी से जम्मू कश्मीर जा रही थी ट्रक हादसे में 5 लोग घायल, 2 की स्थिती गंभीर.


बताया जा रहा है ट्रक पर लोहे के पानी के पाइप और मजदूर दोनों सवार थे. लोहे के पाइप ओके नीचे मजदूर दबकर मर गए. सभी मजदूर राजस्थान के थे और ट्रक अगरतला से जम्मू कश्मीर जा रहा था. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है.

#Biharnews #Purneanews

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.