Muzaffarpur 28 Janaury : GD Mother International School में 27 एवं 28 जनवरी को दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद का समापन ड्रिल एवं जंबल मार्चपास्ट के साथ हुआ हुआ.
GD Mother International School Annual Sports
मुजफ्फरपुर स्थित GD Mother International School में 27 एवं 28 जनवरी को आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन ड्रिल एवं जंबल मार्चपास्ट के साथ किया गया। कार्यक्रम में अनुशासन, खेल भावना और विद्यार्थियों की प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन देखने को मिला।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि शशि भूषण कुमार, उपनिदेशक सांख्यिकी तिरहुत रेंज उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. अशोक कुमार साह, क्रीड़ा सचिव बिहार विश्वविद्यालय, मृत्युंजय कुमार सिंह, सचिव मुजफ्फरपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन तथा सिस्टर अमूल्य, प्राचार्य प्रभात तारा स्कूल शामिल थे। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक पंकज कुमार, प्रशासिका कविता प्रसाद साह, संयुक्त कार्यकारी निदेशक प्रीति रानी एवं प्राचार्य नीलम सिंह ने किया।
Agniveer Recruitment Rally 17 फरवरी से चक्कर मैदान में ,7040 अभ्यर्थी लेंगे भाग https://t.co/BUIb1l0ZRf #Muzaffarpur #agniveer pic.twitter.com/YKn2DgMz60
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) January 28, 2026
खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें शटल रन, ज़िग जैग रेस, ऑब्स्टेकल रेस, हर्डल रेस, बॉल थ्रो सहित कई रोमांचक मुकाबले शामिल रहे। सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक दिलमोहन झा, रणप्रताप जयसवाल, अभिषेक कुमार, कल्पना सिंह, रानी कुमारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं उदघोषक के रूप में कल्याण डेविड एवं अभिज्ञान केशव ने कार्यक्रम का प्रभावी संचालन किया। समारोह का समापन खेल भावना और उत्साह के साथ हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।