Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 January : SKJ Law College, मुजफ्फरपुर में 29 जनवरी 2026 को वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।

SKJ Law College मुजफ्फरपुर में वार्षिक खेल-कूद

SKJ Law College, मुजफ्फरपुर में दिनांक 29 जनवरी 2026 को सुबह 9:30 बजे महाविद्यालय की वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि आर. डी. एस. कॉलेज, मुजफ्फरपुर के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार एवं महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

SKJ Law College मुजफ्फरपुर में वार्षिक खेल-कूद
SKJ Law College मुजफ्फरपुर में वार्षिक खेल-कूद

उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथि एवं निदेशक ने शतरंज और कैरम बोर्ड खेलकर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, प्रो. बी. एम. आज़ाद, डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रो. आशुतोष कुमार, खेल-कूद सेल के संयोजक डॉ. सत्यब्रत सहित सदस्य प्रो. शक्ति कुमार, प्रो. आशीष कुमार सिंह, प्रो. बृजेश कुशवाहा, प्रो. बाबुल कुमार, प्रो. मधु कुमारी, डॉ. अर्चना अनुपम एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Advertisements
SKJ Law College मुजफ्फरपुर में वार्षिक खेल-कूद
SKJ Law College मुजफ्फरपुर में वार्षिक खेल-कूद

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) शशिभूषण कुमार ने खेल-कूद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेलों में भागीदारी से विद्यार्थियों का शारीरिक, मानसिक एवं चारित्रिक विकास होता है, साथ ही उनमें संस्कार और आपसी एकता की भावना भी प्रबल होती है। इससे पूर्व स्वागत संबोधन में महाविद्यालय के निदेशक श्री जयंत कुमार ने विद्यार्थियों से ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा महाविद्यालय का नाम राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का आह्वान किया।

अन्य वक्ताओं में प्राचार्य डॉ. के. के. एन. तिवारी, प्रो. बी. एम. आज़ाद, डॉ. एस. पी. चौधरी, प्रो. आशुतोष कुमार एवं प्रो. आर. ए. सहाय ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। खेल-कूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों का उत्साह और जोश देखने योग्य था।



Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.