Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मचारी से 25 लाख रुपए लूट लिए. मुजफ्फरपुर के सदर थाना स्थित दिघरा नहर के समीप हनुमान मंदिर के पास सोमवार 2:00 से 3:00 के बीच में बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल के बल पर रिलायंस पेट्रोल पंप के मैनेजर नीरज कुमार से 25 लाख रुपए लूट लिए. रिलायंस पंप के कर्मचारी पैसों को लेकर पीएनबी बैंक में जमा करने जा रहे थे खबरा में स्थित है. पुलिस को सूचना मिलने पर छानबीन शुरू हो गई है.

Symbolic Image

यह पेट्रोल पंप बिहार पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष की है. जिनका नाम डीके सिंह है जो रामदयालु नगर में रहते हैं .

दिघरा नहर के समीप दोनों अपराधियों ने ओवरटेक कर पिस्टल दिखाकर रुपयों से भरा बैग छीन लिया.लूट की राशि लेकर अपराधी मनियारी की तरफ भागे. इतनी बड़ी रकम की लूट के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया. जैसे पंप से दोनों कर्मचारी पैसे लेकर निकले अपराधियों ने दिघरा नहर के समीप पीछा कर ओवरटेक किया .गालियों से बात करते हुए पिस्टल निकाला और पैसे कहां है यह पूछा,फिर बैग में पैसों होने की पूरी जांच करने के बाद बैग लेकर मनियारी की तरफ भाग गए.

Advertisements

पुलिस के मुताबिक दिघरा नहर के समीप 2 पुलिसकर्मी प्रत्येक दिन ड्यूटी पर रहते हैं दोनों पुलिसकर्मियों को इसकी भनक भी नहीं लगी. जहां पर पुलिस से मौजूद रहती है उसी जगह पर मैनेजर ने लूट की बात बताइए. पुलिस अनेक बिंदुओं पर अब छानबीन करने लगी है.

इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर थानेदार सत्येंद्र मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच करनी शुरू कर दी. एक बार फिर अपराधियों ने हाई स्पीड बाइक बाइक का इस्तेमाल किया है बाइक की पहचान नहीं हो पाई है गमछे से ढक रखा था अपराधियों ने अपना चेहरा. पुलिस अपनी जांच छानबीन में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.

#muzaffarpurnew #muzaffarpurcrimenews #biharnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.