Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 September : बिहार कला मंच, पटना ने “अभिव्यंजना” समकालीन कलाकारों की राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी National Art Exhibition का आयोजन किलकारी बाल भवन, मुजफ्फरपुर में किया। प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार संग्रहालय पटना के वरिष्ठ निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने किया। पद्मश्री श्याम शर्मा सहित कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों की कृतियों ने लोगों को आकर्षित किया।

National Art Exhibition किलकारी बाल भवन मुजफ्फरपुर में

बिहार कला मंच ,पटना का आयोजन “अभिव्यंजना” समकालीन कलाकारों की राष्ट्रीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किलकारी बाल भवन, मुजफ्फरपुर के प्रांगण में किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अशोक कुमार सिन्हा, बरीय निदेशक, बिहार संग्रहालय पटना थे।

National Art Exhibition किलकारी बाल भवन मुजफ्फरपुर में

उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण में सभी शामिल कलाकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की सांस्कृतिक चेतना काफी उन्नत रही है जिसमें मुजफ्फरपुर जिले का भी एक गौरवशाली स्थान रहा है। मैं इस प्रदर्शनी में शामिल तमाम राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों एवं बाल कलाकारों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने इस कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु संयोजक मुकेश सोना को भी बधाई दिया।

Advertisements
National Art Exhibition किलकारी बाल भवन मुजफ्फरपुर में

कार्यक्रम को श्री मनोज कुमार बच्चन , प्रख्यात कला समीक्षक एवं फिल्म निर्देशक,डॉक्टर अजय पाण्डेय पूर्व प्राचार्य कला एवं शिल्प महाविद्यालय पटना, बिहार कला मंच के सचिव बिरेंद्र कुमार सिंह ,पटना, डॉक्टर पल्लवी सिंह डॉक्टर सी.बी वर्मा, गोपाल फलक, पंकज कुमार, पूनम कुमारी संदीप कुमार, राजेश कुमार सिन्हा, सुजीत कुमार दास जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, पूनम कुमारी पर मंडलीय कार्यक्रम समन्वयक किलकारी, आदि ने संबोधित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजीव कुमार ने की। कार्यक्रम का संचालन एवं विषय प्रवेश कार्यक्रम संयोजक डॉ मुकेश सोना किया । मुख्य कलाकारों में पद्मश्री श्याम शर्मा रजत घोष डॉ अजय पांडे अर्चना कुमार वीरेंद्र कुमार सिंह चंदन सिकदर जितेंद्र मोहन मोहम्मद सुलेमान मनोज कुमार साह सुमित ठाकुर कंचन प्रकाश सत्य सार्थ सुजीत कुमार श्रीनिवास चौधरी एवं डॉ मुकेश सोना के चित्रों ने लोगों को काफी आकर्षित किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.