www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University गणित विभाग आयोजित करेगा त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

September 12, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-09-12T074820.998 (1)

Muzaffarpur 12 September : B.R.A. Bihar University, मुज़फ़्फ़रपुर के गणित विभाग में फरवरी 2026 के प्रथम पक्ष में त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित होगा। सम्मेलन हाइब्रिड मोड में होगा जिसमें देश-विदेश के गणितज्ञ शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे।

Bihar University गणित विभाग त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

B.R.A. Bihar University के गणित विभाग में फरवरी 2026 के प्रथम पक्ष में एक त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस सम्मेलन का आयोजन हाइब्रिड मोड में होगा, जिसमें देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त गणितज्ञ भाग लेंगे और गणित एवं इसके विभिन्न अनुप्रयोगों पर अपने शोध-पत्र प्रस्तुत करेंगे।

Bihar University गणित विभाग त्रिदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आज विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार की अध्यक्षता में विभागीय शिक्षकों एवं शोध छात्रों की बैठक हुई। डॉ. संजय कुमार ने बताया कि इस आयोजन की रूपरेखा तय करने के बाद 20 सितंबर 2025 को विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित विभिन्न कॉलेजों के गणित शिक्षकों की बैठक बुलाई गई है, ताकि आगे की रणनीति पर विचार किया जा सके।

आज की बैठक में विभागीय शिक्षकों डॉ. एस. के. शुक्ला, डॉ. जे. पी. त्रिपाठी, डॉ. रेशमा सिंह, डॉ. निशांत कुमार के अलावा गणित एवं कंप्यूटर अनुप्रयोग के कई शोध छात्र उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all