Patna 14 February : बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के आह्वान पर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के Guest Faculty अतिथि प्राध्यापक 16 फरवरी को पटना में धरना देंगे।
Guest Faculty अतिथि प्राध्यापक सरकार के समक्ष देंगे धरना
इस बाबत बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ ने बैठक कर 16 तारीख को पटना में प्रस्तावित धरना में भाग लेने का निर्णय लिया है।
*बैठक में सभी कॉलेजों के पुरुष एवं महिला प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
*सभी अतिथि प्राध्यापकों से अपील किया गया कि वे भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायें।
*बैठक में अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमितीकरण और 65 वर्ष तक निर्बाध सेवा सुनिश्चित करने की मांग जोर-शोर से उठाई गई।
*संघ ने कहा कि हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों की तर्ज पर बिहार में भी अतिथि शिक्षकों के लिए स्पष्ट और स्थाई सेवानीति बनाई जानी चाहिए।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ के महासचिव डॉ राघव कुमार ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपेक्षा है कि वे नीति में परिवर्तन कर विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षकों का स्थाई समायोजन सुनिश्चित करें। अतिथि शिक्षक लगभग 6 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक माहौल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ नितेश कुमार ने कहा कि अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति यूजीसी और बिहार सरकार के नियमों तथा आरक्षण प्रावधानों का पालन करते हुए विश्वविद्यालय चयन समिति द्वारा की गई है। ऐसे में अतिथि शिक्षकों की सेवा स्थाई करना न्याय संगत कदम होगा।
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay में शैक्षिक नवाचार, संगठनात्मक संकल्प और भावी कार्ययोजना के साथ संपन्न हुआ संघ शताब्दी प्रधानाचार्य सम्मेलन l https://t.co/7IfkpcvHJ0 #Muzaffarpur #news @brabu_ac_in pic.twitter.com/VJiajNmdUr
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) February 14, 2026
संघ के संयोजक डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी और कोरोना महामारी जैसे कठिन समय में भी अतिथि शिक्षकों ने जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ शिक्षा व्यवस्था को संभालने का काम किया है। पठन-पाठन के अलावा विश्वविद्यालय एवं कॉलेजों द्वारा सौपे गए अन्य दायित्वों का भी उन्होंने पूरी जवाबदेही से निर्वहन किया है। इसलिए सरकार को उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए।
बैठक को संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, डॉ राकेश कुमार, डॉ राकेश रंजन, डॉ नितेश, डॉ सर्वेश्वर, डॉ राघव, डॉ मौमिता बनर्जी, डॉ चित्रलेखा, डॉ लालजी यादव, डॉ दिगंबर झा, डॉ भानु, डॉ विपिन, डॉ शांतनु, डॉ रंजीत, डॉ रामकृष्ण, डॉ मयंक, डॉ अविनाश झा, डॉ संजय कुमार यादव, डॉ रवि भूषण, डॉ दिव्या, डॉ चित्रलेखा, डॉ मीनू समेत सभी कॉलेज प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।