Headlines

Ved Vyas Jayanti – मुजपफरपुर में हर्षोल्लास के साथ गुरुपूर्णिमा मनाया गया

vedvyas jayanti
Advertisements

Muzaffarpur 3 July : Ved Vyas Jayanti आज दिनांक 3/7/2023 दिन सोमवार को भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सदातपुर मुजपफरपुर में हर्षोल्लास के साथ गुरुपूर्णिमा मनाया गया.

SKJ Law College

सर्व प्रथम सहायक प्राध्यापिका श्रीमती मंजु कुमारी जी ने महर्षि वेद व्यास जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और सभी गुरूजनों के साथ भावपूर्ण श्रद्वाजंली अर्पित किया और अपने गुरूओं को भावपूर्ण याद किया. इसी क्रम में उपस्थित सभी छात्राध्यापक छात्राध्यापिकाओं ने भी वेद व्यास जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्वाजंलि अर्पित किया और अपने गुरुओं को याद करते हुये उनके मार्गो पर चलने का संकल्प लिया.

SKJ Law College

इसी क्रम में सहायक प्राध्यापिका अनामिका रानी जी महर्षि वेदव्यास जी के बारे में अपना उद्बोधन दिया और उनके मार्गो पर चलने का संदेश दिया. डा० सुप्रिया सोनी जी ने ये भी बताया की हम जिस शुरू की पूजा करते है उनके गुणों को भी अन्दर लाना चाहिए यदि उन गुणों को जीवन में नही लायेगें तो कर्तव्य पूर्ति नही होगी जो अपने गुरू के साथ अधिक से अधिक एकात्म और एकरूप होता है वही उसकी पूजा कर सकेगा इसी के साथ शैलेन्द्र मिश्र व सतीश चन्द्रा जी ने भी अपने अपने वक्तव्यों के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न किया। मीडिया प्रमुख डॉ सौरभ ने जानकारी साझा किया ।

#gurupurnima #muzaffarpur #vedvyasjayanti