Headlines

Hayman Trophy News : मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 97 रनों से हरा दिया, सकीबुल गनी की 117 रनों की शतकीय पारी

SKJ Law College
Advertisements

Patna 3 April : बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में खेला जा रहा है हायमन ट्रॉफी मुकाबला. हायमन ट्रॉफी के मुकाबले सभी छह जोन में खेले गए. शनिवार को मिथिला जोन में खेले गए मुकाबले में मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 97 रनों से हरा दिया.नेहरू स्टेडियम जिसे पोलो स्टेडियम भी कहते हैं है खेले गए सातवें दिन शनिवार को मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को 97 रनों से हरा दिया. 1 दिन पहले मेजबान दरभंगा से हारने के बाद मुजफ्फरपुर की मुश्किलें बढ़ गई है. रविवार को होने वाले दरभंगा और मधुबनी के मैच पर निर्भर करेगा मुजफ्फरपुर लीग मैच में आगे क्या कर पाता है.

SKJ Law College
Symbolic Image


मुजफ्फरपुर और दरभंगा बराबर अंक लेकर एक साथ चल रहा है. अंक तालिका में मुजफ्फरपुर दरभंगा टीम को छह अंक मिल चुके हैं. दरभंगा टीम की रन औसत मुजफ्फरपुर से बेहतर है. रविवार को दरभंगा और मधुबनी के बीच खेले जाने वाले मैच को दरभंगा जीत जाता है तो लीग मैच में अंक तालिका में ऊपर आ जाएगा और यदि मधुबनी जीत जाता है तो मुजफ्फरपुर को फायदा मिलेगा.


शनिवार को खेले गए लीग मैच में आखिरी लीग मैच में मुजफ्फरपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 ओवर में 157 रन बनाए बल्लेबाजी में सरफराज अशरफ ने 6 चौकों की मदद से 31 रन बनाए, कप्तान विकास रंजन ने २५, पवन ने २९, आदित्य ने अट्ठारह, अतुल प्रियंका ने १२, और शुभम ने 15 रनों का योगदान दिया. मधुबनी को बड़े रनों के अंतराल से 97 रनों से हराया.मधुबनी की तरफ से आयुष और अरविंद ने तीन-तीन विकेट लिए और आदर्श ने चार विकेट लिए.

SKJ Law College
adv banner


जवाब में खेलने उतरी मधुबनी की टीम ने 16.4 ओवरों में 60 रन पर ऑल आउट हो गई. जिसमें दो खिलाड़ी ही दहाई अंकों तक पहुंच सके. प्रीतम और आदित्य ने मधुबनी को बचाने की पूरी कोशिश की प्रीतम ने 14 रन बनाए और आदित्य ने 21 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में मुजफ्फरपुर की तरफ से सरफराज ने चार विकेट लिए, ठाकुर देवाशीष ने तीन विकेट लिए रणधीर और कैफ ने एक-एक विकेट लिए.

SKJ Law College
Sarfraz from Muzaffarpur


सीमांचल जोन में खेले गए मुकाबले में कटिहार ने किशनगंज को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हरा दिया. अंगिका जून में खेले गए मैच में मुंगेर ने जमुई को 5 विकेट से पराजित किया. पश्चिमी जोन में खेले गए मुकाबले में ईस्ट चंपारण ने वेस्ट चंपारण को 159 रनों से हराया. इस मैच में सकीबुल गनी ने 117 रनों की शतकीय पारी खेली.

शाहाबाद जोन में खेले गए मैच में औरंगाबाद ने रोहतास को 270 रन के विशाल अंतर से पराजित किया. औरंगाबाद के बल्लेबाज हरशराज पूर्व ने 143 रनों की शतकीय पारी खेली. आज रविवार को सभी 6 जोन में हायमन ट्रॉफी का आखिरी लीग मुकाबला खेला जा रहा है.

SKJ Law College

#BiharNews #Haymantrophy #Muzaffarpur