Sports
Advertisements

Guwahati 29 June : Hero Jr. National U17 Women’s Football बिहार महिला U-17 फुटबॉल टीम जूनियर नेशनल फुटबॉल के सेमि-फाइनल में, शानदार खेल जारी. आज खेले गए क्वार्टर फाइनल में मणिपुर को 3-2 से हराया.आज बिहार की बिहार महिला टीम की यह लगातार पांचवी जीत है.


जूनियर नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में बिहार की टीम ने शानदार खेल जारी रखते हुए मणिपुर को 3-2 से पराजित कर दिया.

अभी तक जूनियर अंडर-17 वूमेन नेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता में एक भी मैच बिहार की टीम ने नहीं गंवाया है.बिहार की महिला फुटबॉल टीम ने पिछले मैच में मध्यप्रदेश को दो गोल से पराजित कर दिया. उसके पहले मैच में दिल्ली को 5-0 से हराया था और उसके पहले तेलंगाना को 8-0 से हराया था. पिछले मैच में लकी कुमारी ने तीन गोल दागे थे. सभी जानकारियां बिहार महिला टीम के कन्वेनर और प्रशिक्षक असगर हुसैन ने दिया.

Advertisements

#Women’sfootball #Nationalfootball #BiharFootball

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.